अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया एयरस्ट्राइक, 19 नागरिकों की हुई मौत; अब बदला लेने की तैयारी में तालिबान
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा पर हवाई हमले किए, जिसमें 19 लोग मारे गए। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने आतंकी ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर भीषण हमला किया है, जिसमें 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान के इस हमले के बाद एक बार फिर दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच सकता है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उनसे आतंकी कैंपों को निशाना बनाया है, वहीं अफगान तालिबान का कहना है कि ये हमले नागरिक ठिकानों पर किए गए हैं।
सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर लिखा, "कल रात उन्होंने नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाएं और बच्चो सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए हैं।"
पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की तैयारी में तालिबान
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना एक बार फिर अफगान टेरेटरी में घुसपैठ की है। अधिकारी इन हमलों में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हालांकि अफगान तालिबान की ओर से कोई तत्कालिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया- पाकिस्तान
उधर, पकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने एक्स पर एक पोस्ट में हमले की पुष्टि करते हुए पिछले सप्ताह रमजान की शुरुआत से हुए तीन हमलों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान तालिबान और उसके सहयोंगियों से संबंधित सात आतंकवादी कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया है।"
तरार ने कहा कि पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े एक संगठन को भी निशाना बनाय, जिसने इस्लामाबाद की एक मस्जिद पर हुए हालिया हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे। 2008 में मैरियट होटल बम विस्फोट के बाद इस्लामाबाद पर हुए सबसे घातक हमलों में से यह एक था।
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अफगान तालिबान शासन से बार-बार आग्रह के बाद भी वह पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी ग्रुप और विदेशी एजेंटों द्वारा अफगान क्षेत्र का उपयोग को रोकने के लिए उपाय करे, अफगान तालिबान शासन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।