पाकिस्तान के सिंध में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से हादसा, 10 लोगों की मौत
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 10 लोगों की दुखद मौत हो गई। यह ...और पढ़ें

पाकिस्तान में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से 10 लोगों की मौत। (फाइल फोटो)
HighLights
सिंध प्रांत में एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा।
हादसे में एक महिला सहित 10 लोगों की मौत हुई।
थारपारकर जिले में हुई यह दुखद घटना।
डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को एक एंबुलेंस के अंदर आक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई। यह घटना थारपारकर जिले के नागरपारकर इलाके में हुई, जब एंबुलेंस महिला को डानो धंधल के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिथी शहर के जिला अस्पताल ले जा रही थी।
थारपारकर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ अजीज जाफरी ने बताया, 'अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें वह महिला भी शामिल है।' उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद कुछ जटिलताओं के कारण महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। जाफरी ने बताया कि सिलेंडर तब फटा, जब एंबुलेंस का ड्राइवर उसे गाड़ी के अंदर खिसका रहा था।
