विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

COVID-19 in Pakistan: कोरोना जांच में निगेटिव पाए गए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 22 Apr 2020 03:58 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 12:23 AM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोरोना वायरस जांच निगेटिव पाई गई है। पीएम के सूचना एवं प्रसारण मामलों के विशेष सहायक डॉ. फिरदौस आशिक आवान ने इसकी पुष्टि की।

COVID-19 in Pakistan: कोरोना जांच में निगेटिव पाए गए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान
COVID-19 in Pakistan: कोरोना जांच में निगेटिव पाए गए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोरोना वायरस जांच निगेटिव पाई गई है। प्रधानमंत्री के सूचना एवं प्रसारण मामलों के विशेष सहायक डॉ. फिरदौस आशिक आवान ने जांच परिणाम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि जांच में पॉलिमर्स चेन रिएक्शन (पीसीआर) का इस्तेमाल किया गया और खुशी है कि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव है। शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल ने प्रधानमंत्री का नमूना लिया था।15 अप्रैल को इमरान दुनिया के सबसे बड़े एंबुलेंस नेटवर्क के चेयरमैन फैजल ईधी से मिले थे।

ईधी के कोराना संक्रमित पाए जाने के बाद इमरान के निजी डॉक्टर ने उन्हें भी टेस्ट कराने की सलाह दी थी। इमरान से मुलाकात के दौरान फैजल ईधी ने उन्हें प्रधानमंत्री फंड के लिए एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा था। इस दौरान इमरान और ईधी सहित किसी भी व्यक्ति ने मास्क नहीं पहन रखा था। ईधी का फाउंडेशन महामारी के पीड़ि‍तों के अंतिम संस्कार में मदद कर रहा है।

प्रोटोकॉल के तहत कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति से मिलने वाले के लिये खुद क्वारेंटाइन में जाने की अनुशंसा है।

चौबीस घंटों में 17 की मौत

पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 209 हो गई है। देश में संक्रमण के 9,749 मामले सामने आ चुके हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने इस आशय की जानकारी दी। 

इससे पहले फैज़ल इदी के बेटे साद ने डॉन अखबार को बताया था कि 15 अप्रैल को इस्लामाबाद में इमरान खान के साथ बैठक के तुरंत बाद पिछले हफ्ते उनके पिता में संक्रमण के लक्षण दिखने शुरू हो गए थे। साद ने कहा, 'लक्षण चार दिन तक रहे और फिर उनमें कमी आई।' उन्होंने कहा कि उनके पिता वर्तमान में इस्लामाबाद में हैं और उनकी तबियत ठीक है। इधी फाउंडेशन की स्थापना दिवंगत अब्दुल सत्तार इधी ने की थी और यह पाकिस्तान का प्रमुख चैरिटी संगठन है।

सेल्फ-आइसोलेशन में गए

इमरान ने 15 अप्रैल को पाकिस्‍तान के प्रसिद्ध एधी फाउंडेशन के चीफ अब्‍दुल सत्‍तार एधी के बेटे फैसल एधी से मुलाकात की थी। फैसल बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसे देखते हुए इमरान का टेस्ट कराने का फैसला किया गया। उनके ऑफिस से उनका सैंपल ले लिया गया और बुधवार को उनके टेस्ट की रिपोर्ट आएगी। एहतियात के तौर पर पहले ही इमरान को सेल्फ-आइसोलेशन में रखा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।