विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'PAK के पांच फाइटर जेट मार गिराए गए', IAF के खुलासे पर झल्लाया पाकिस्तान; फिर बोला झूठ

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Sat, 09 Aug 2025 09:32 PM (IST)

भारतीय वायुसेना प्रमुख ने खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पांच पाकिस्तानी फाइटर जेट और एक ...और पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना का दावा (फाइल फोटो)
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना का दावा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ऑपरेशन सिंदूर पर भारत-पाक आमने-सामने, एयर चीफ मार्शल बोले- पांच लड़ाकू विमान गिराए
  2. पाकिस्तान का दावा- भारत ने एक भी विमान नहीं गिराया, सच सामने लाने की दी चुनौती

पीटीआई, इस्लामाबाद। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पांच पाकिस्तानी फाइटर जेट और एक निगरानी विमान को मार गिराया था।

जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सच्चाई सामने आई तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखला गया और एक बार फिर से झूठ का पिटारा खोल दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया कहा कि भारत ने पाकिस्तान का कोई भी सैन्य विमान नहीं गिराया।

पाक को हुआ भारी नुकसान

भारतीय वायुसेना प्रमुख ने सबूतों के साथ सबके सामने सच्चाई रखी थी और दुनिया भी इस बात को जान चुकी है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

ख्वाजा आसिफ का बेतूका दावा

इस बीच पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि दोनों देशों को अपने विमानों की सूची स्वतंत्र जांच के लिए सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। साथ ही, आसिफ ने दावा किया कि नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत को ज्यादा नुकसान हुआ है और पाकिस्तान हर हमले का तेज और सटीक जवाब देगा।

बता दें, भारतीय एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भीतर और सीमा के पास आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

'S-400 रहा गेम चेंजर'

उन्होंने कहा कि इस बार सबूत हमारे पास हैं, इसलिए बालाकोट एयरस्ट्राइक की तरह इस बार विवाद नहीं होगा। एयर चीफ मार्शल ने बताया कि S-400 डिफेंस सिस्टम गेम चेंजर साबित हुआ और कहा कि पाकिस्तान इसे भेद नहीं पाया।

भारतीय किसानों पर आफत ट्रंप का टैरिफ, मगर पाकिस्तान की मौज; जानिए कैसे भरेगा पड़ोसी मुल्क का खजाना