विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान की राजनीति में हलचल, नवाज शरीफ ने गुलाम जम्मू कश्मीर का प्रधानमंत्री बनने की जताई इच्छा

Published: Thu, 23 Jul 2026 02:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:06 AM (IST)

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के प्रमुख शरीफ ने कहा कि इससे उन्हें इस इलाके के विकास कार्यों की व्यक्तिगत रूप ...और पढ़ें

नवाज शरीफ ने गुलाम जम्मू कश्मीर का प्रधानमंत्री बनने की जताई इच्छा (फोटो- ani)

नवाज शरीफ ने गुलाम जम्मू कश्मीर का प्रधानमंत्री बनने की जताई इच्छा (फोटो- ani)

HighLights

  1. नवाज शरीफ ने कहा यह मेरा दूसरा घर है, मेरे पूर्वज कश्मीर से ही आए थे

  2. शरीफ ने मंगलवार को मुजफ्फराबाद में एक चुनावी रैली के दौरान ये बातें कहीं

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने गुलाम जम्मू कश्मीर का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के प्रमुख शरीफ ने कहा कि इससे उन्हें इस इलाके के विकास कार्यों की व्यक्तिगत रूप से देखरेख करने में मदद मिलेगी, जहां 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चुनाव होने हैं। उन्होंने मंगलवार को मुजफ्फराबाद में एक चुनावी रैली के दौरान ये बातें कहीं।

शरीफ ने मंगलवार को कहा कि गुलाम जम्मू कश्मीर उन्हें उतना ही प्रिय है जितना उनका अपना प्रांत पंजाब। उन्होंने कहा, "यह मेरा दूसरा घर है। मेरे पूर्वज कश्मीर से ही आए थे।"

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बड़े भाई नवाज शरीफ ने कहा, "अगर मेरी पार्टी जीतती है, तो मैं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुझे गुलाम जम्मू कश्मीर का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कहूंगा ताकि मैं इस इलाके के विकास कार्यों की व्यक्तिगत रूप से देखरेख कर सकूं।"

गुलाम जम्मू कश्मीर चुनावों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज का मुकाबला पाकिस्तान पीपल्स पार्टी से है, जो केंद्र सरकार में उसकी गठबंधन सहयोगी है।