विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: 8 महीने तक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 07 Jan 2023 02:20 PM (GMT+05:30)

Pakistan News पाकिस्तान में नाबालिग लड़की के साथ 8 महीनों तक सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ...और पढ़ें

Pakistan Minor girl physical assault one arrested
Pakistan Minor girl physical assault one arrested

इस्लामाबाद, एजेंसी। Minor Girl Physical Assault: पाकिस्तान (Pakistan) के मुजफ्फरगढ़ जिले में तीन लोगों ने 13 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने नाबालिग की तस्वीरों और वीडियो को ब्लैकमेल के रूप में इस्तेमाल किया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक घटना जटोई तहसील के कोटला रहम शाह इलाके में हुई। लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद जटोई पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गन्ने के खेत में ले गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक एक आरोपी आठ महीने पहले लड़की को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया। यहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस दौरान आरोपियों ने लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें ली और वीडियो भी बना लिया।

ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करना जारी रखा। पीड़ित लड़की ने पंजाब के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही से मदद और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

एक आरोपी गिरफ्तार

कथित दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत के आधार पर जटोई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने कहा कि जल्द ही अन्य दो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला पुलिस अधिकारी अहमद नवाज शाह की ओर से पीआरओ वसीम खान गोपांग ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है। जटोई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

चीनी अरबपति जैक मा छोड़ देंगे 'एंंट समूह' पर अपना नियत्रंण, यहां जानिए क्या है वजह

फ्लाइट में हुड़दंग की घटना नई नहीं, पेशाब कांड से पहले मारपीट और सांप मिलने से मचा था हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।