पाकिस्तान की जेयूआई-एफ प्रमुख फजलुर रहमान लाहौर में नजरबंद, पार्टी का दावा
जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआइ-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान को लाहौर में उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया है।
-1795538726992_m.webp)
जेयूआइ-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान लाहौर में नजरबंद। (फाइल फोटो)
HighLights
जेयूआइ-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान लाहौर में नजरबंद।
वकीलों के कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया।
सेना प्रमुख आसिम मुनीर की आलोचना कर रहे थे।
डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान की जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआइ-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान को मंगलवार को लाहौर में उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। पार्टी का कहना है कि उन्हें वकीलों के एक कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए ऐसा किया गया।
मौलाना रहमान ने हाल ही में सेना और खासकर सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की आलोचना तेज कर दी है। उनकी आलोचना के मुख्य मुद्दों में रेयर अर्थ मिनरल्स और खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन लागू करने जैसे मामले शामिल हैं।
एक्स पोस्ट में पार्टी की ओर से कहा गया है कि मौलाना रहमान सोमवार रात लाहौर पहुंचे थे। मंगलवार को उन्हें लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित करना था। लेकिन, उनके घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया।
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि लाहौर में जिस हाउसिंग सोसाइटी में पार्टी प्रमुख रहते हैं, वहां करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस्लामाबाद में पार्टी के केंद्रीय सचिवालय को पुलिस ने घेर लिया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।