विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train Accident Today: पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, सिंध में दो ट्रेनें टकराईं; 50 लोगों की मौत-70 घायल

By Shashank PandeyEdited By:
Published: Mon, 07 Jun 2021 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 03:05 PM (IST)

Pakistan Train Accident Today पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आज सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। सिंध के धारकी इलाके ...और पढ़ें

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा। (फोटो: ट्विटर/रेडियो पाकिस्तान)
पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा। (फोटो: ट्विटर/रेडियो पाकिस्तान)

कराची, एजेंसियां। पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। पाकिस्तान के सिंध प्रांत इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई। इस रेल हादसे में 70 लोग घायल हुए हुए हैं। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में सोमवार को दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दुर्घटना में मदद के लिए सेना को भी। लगाया गया है

रेडियो पाकिस्तान ने रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया कि सर सैयद एक्सप्रेस, घोटकी शहर के पास रायती और ओबरो रेलवे स्टेशनों के बीच मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई। अधिकारियों को आशंका है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस टक्कर में फिलहाल तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव और राहत कार्य जारी है। कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, लगभग 13 से 14 ट्रेन कारें पटरी से उतर गईं, जबकि छह से आठ पूरी तरह से नष्ट हो गईं।  ट्रेनों में फंसे यात्रियों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना के बाद से ट्रैक के सभी किनारों को बंद कर दिया गया है।

कैसे हुआ हादसा ?

यह हादसा घोटकी के पास हुआ है। जियो टीवी के मुताबिक, मिल्लत एक्सप्रेस की बोगियां अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रैक पर जा गिरीं और सामने से आ रही सर सैयद एक्सप्रेस उससे टकरा गई. इस कारण बोगियों के टुकड़े हो गए। मिल्लत एक्सप्रेस की 8 बोगियां ट्रैक से उतर गई।

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर हुआ है। हादसे के चार घंटे बीत जाने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही हेवी मशीनरी अभी तक यहां पहुंचाई गई है। अभी भी कई यात्री बुरी तरह फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई यात्री ऐसे फंसे हैं जिन्हें ट्रेन काटकर ही वहां से निकाला जा सकता है। बताया जा रहा है कि घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए ले जाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।