पाकिस्तान ने भारत को सौंपी 261 भारतीय कैदियों की सूची
कैदियों में 52 आम नागरिक और 209 मछुआरे हैं।
By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 07:15 PM (IST)
इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 261 भारतीय कैदियों की सूची सोमवार को यहां भारतीय उच्चायोग को सौंपी। इन कैदियों में 52 आम नागरिक और 209 मछुआरे हैं।
पाकिस्तान के विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, यह कदम दोनों देशों के बीच 21 मई, 2008 को हुए समझौते के तहत उठाया गया है। पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को 261 कैदियों की सूची सौंपी है।
भारत सरकार ने भी अपनी जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की है। यह सूची नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को सौंपी गई। समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान के लिए यह जरूरी किया गया है कि वे साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें