विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या PAK कर रहा भारत में आतंकी हमले की प्लानिंग? हमास और लश्कर कमांडरों के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग

Published: Wed, 07 Jan 2026 11:42 AM (IST)

पाकिस्तान में हमास और लश्कर-ए-तैयबा के बीच नए संबंधों का खुलासा हुआ है। एक वीडियो में हमास के कमांडर नजी ...और पढ़ें

HighLights

  1. हमास और लश्कर-ए-तैयबा कमांडरों की पाकिस्तान में मुलाकात।

  2. नजी जहीर और राशिद अली संधू गुजरांवाला में मिले।

  3. हमास कमांडर के पीओके दौरे से भारत विरोधी गतिविधि।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान अब हमास और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) जैसे संगठनों के बीच नए रिश्तों का गवाह बन रहा है। हाल ही में एक वीडियो सामने आने से पता चला है कि हमास के सीनियर कमांडर नजी जहीर और एलईटी के कमांडर राशिद अली संधू ने पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर में मुलाकात की है।

यह मीटिंग पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के एक कार्यक्रम में हुई। ये लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक चेहरा माना जाता है। नजी जहीर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुआ, जबकि संधू पीएमएमएल के नेता के रूप में मौजूद था।

हमास लीडर का पाकिस्तान कनेक्शन

नजी जहीर वही हमास नेता है, जिसने फरवरी 2025 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का दौरा किया था। यह दौरा पहलगाम आतंकी हमले से ठीक कुछ हफ्ते पहले हुआ है। इस जगह ही उसने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडरों के साथ मिलकर भारत विरोधी रैली को संबोधित किया।

उसके पाकिस्तान से रिश्ते काफी पुराने हैं। जनवरी 2024 में उसने कराची का दौरा किया और वहां कराची प्रेस क्लब में मीडिया से बात की। अप्रैल 2024 में वह इस्लामाबाद पहुंचा था। जहां इस्लामाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने उसका सम्मान किया था।

कई बार पाकिस्तान का किया दौरा

7 अक्टूबर 2023 के इजरायल हमले के ठीक एक हफ्ते बाद, 14 अक्टूबर को जहीर पाकिस्तान पहुंचा और देश की सबसे बड़ी इस्लामिस्ट पार्टी जमीअत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजल-उर-रहमान से मिला। उसी दिन उसने पेशावर में मुफ्ती महमूद सम्मेलन को संबोधित किया, जहां खालिद मशाल वीडियो लिंक से जुड़ा था।

इसके बाद वह 29 अक्टूबर 2023 को बलूचिस्तान के क्वेटा में "अल-अक्सा स्टॉर्म" सम्मेलन में शामिल हुआ। नवंबर 2023 में कराची के 'तूफान-ए-अक्सा' सम्मेलन में वह फिर दिखा। इन सभी घटनाओं से साफ है कि हमास के नेता पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं और स्थानीय आतंकी नेटवर्क से जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'अमेरिकी वोटर्स को वेनेजुएला पर हमला पसंद आया', ट्रंप के इस दावे की क्या है जमीनी हकीकत? यहां पढ़ें