यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lakhbir Singh Rode: पाकिस्तान में भिंडरावाले के भतीजे आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत, 1985 एयर इंडिया बमबारी का था आरोपी
Lakhbir Singh Rode Dies इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख और आतंकी लखबीर सिंह की मौत हो गई है। रोडे ...और पढ़ें

एजेंसी, लाहौर। Lakhbir Singh Rode Dies पाकिस्तान में छिपकर रह रहे प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे की मौत की खबर सामने आई है। 72 वर्ष का रोडे भारत विरोधी अभियानों में शामिल था और कई आरोपों से घिरा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखबीर की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही जा रही है।
भिंडरावाले का था भतीजा, लगा था UAPA
इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) का भी प्रमुख रोडे खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था। लखबीर सिंह को UAPA एक्ट के तहत 'आतंकवादी' घोषित किया गया था, जिसके चलते वह पाकिस्तान भाग गया था।
एयर इंडिया जेट पर बमबारी का था साजिशकर्ता
1985 में एयर इंडिया जेट पर बमबारी का भी आरोपी खालिस्तान आतंकी लखबीर सिंह रोडे ही था। उस पर जेट पर बमबारी करने की साजिश रचने का आरोप है।
मोहाली में NIA ने हाल ही में की थी कार्रवाई
हाल ही में मोहाली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी रोडे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था। विशेष अदालत ने पंजाब के मोगा जिले में नामित आतंकवादी लखबीर की जमीन को जब्त करने का आदेश दिया, जिसपर एनआईए ने कार्रवाई की। यह जमीन मोगा जिले की बाघापुराना तहसील के स्मालसर के पास कोठे गुरुपुरा गांव में है।