Move to Jagran APP

Ten Most Stressful Cities in the World: दुनिया के दस सबसे तनावपूर्ण शहरों में कराची, जानें दुनिया के सबसे कम स्ट्रेसफुल शहरों का नाम

पाकिस्तान के कराची शहर को रहने के लिए दुनिया के दस सबसे तनावपूर्ण शहरों में चुना गया है। जर्मनी की एक कंपनी वीएएवाय की सूची में तनाव के 15 प्रमुख मानक रखे गए हैं। इसके तहत सुशासन पर्यावरण वित्त और सुरक्षा आदि को संकेतक बनाया गया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 06:40 PM (IST)
Ten Most Stressful Cities in the World: दुनिया के दस सबसे तनावपूर्ण शहरों में कराची, जानें दुनिया के सबसे कम स्ट्रेसफुल शहरों का नाम
दुनिया के दस सबसे तनावपूर्ण शहरों में कराची। फाइल फोटो।

कराची, एजेंसी। पाकिस्तान के कराची शहर को रहने के लिए दुनिया के दस सबसे तनावपूर्ण शहरों में चुना गया है। जियो न्यूज के मुताबिक जर्मनी की एक कंपनी वीएएवाय की सूची में तनाव के 15 प्रमुख मानक रखे गए हैं। इसके तहत सुशासन, पर्यावरण, वित्त और सुरक्षा आदि को संकेतक बनाया गया है। इन्हीं बातों के आधार पर दुनिया के प्रमुख शहरों को इस सूची में रखने का क्रम तैयार किया गया है। यह शहर नासिर्फ आकार के आधार पर बल्कि विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने के आधार पर भी देखे जा रहे हैं।

loksabha election banner

पाकिस्तानी शहर कराची सूची में 93वें स्थान पर 94वें स्थान पर बगदाद

पाकिस्तानी शहर कराची सूची में 93वें स्थान पर है। इससे पहले 94वें स्थान पर बगदाद (ईरान), 95वें पर काबुल (अफगानिस्तान) और 96वें स्थान पर मास्को (रूस) है। दूसरी ओर, कम तनावपूर्ण शहरों में आइसलैंड की राजधानी रेकाजेविक पहले स्थान पर है। जहां न्यूनतम तनाव भी नहीं होता है। इसके बाद बर्न (स्विटजरलैंड), एलसिंकी (फिनलैंड), वेलिंगटन, मेलबर्न, ओस्लो, कोपेनहेगन, इनसब्रक (आस्टि्रया), हैनोवर (जर्मनी) और ग्राज (आस्टि्रया) आते हैं। सऊदी अरब का रियाद शहर 77वें स्थान पर है, जबकि चीन का शंघाई 83, ईरान का तेहरान, 86, थाईलैंड का बैंकाक 87, मिस्र का साइरो 88 और तुर्की का इंस्ताम्बूल 90वां स्थान पर है। मतलब सर्वे के मुताबिक यहां रहने वाले लोग भी तनाव में जीते हैं। उनकी जिंदगी में खुशहाली की कमी है।

जर्मन कंपनी VAAY का सर्वे

एक जर्मन कंपनी VAAY के सर्वे में कहा गया है कि दुनिया केटा टॉप-10 के तनावपूर्ण माहौल वाले शहरों में पाकिस्तान का कराची शहर भी शामिल है। कराची को इस लिस्ट में 93वां मुकाम पर रखा गया है। हालांकि, इसके हालात बगदाद, काबुल और मास्को से बेहतर हैं। इस फहरिश्त में इराक के बगदाद शहर को 94वां, अफगानिस्तान के काबुल को 95वां और रूस के मास्को शहर को 96वां मुकाम दिया गया है। यानी यहां के नागरिकों का जीवन भी काफी तनावपूर्ण होता है। लोग स्ट्रेस में जीते हैं।

सबसे कम स्ट्रेसफुल शहरों में पहले नंबर पर आइसलैंड सेरिन

सबसे कम स्ट्रेसफुल शहरों में पहले नंबर पर आइसलैंड सेरिन की राजधानी किक्जेविक को रखा गया है। दूसरे स्‍थान पर स्वीटजरलैंड की राजधानी बर्न है। इस क्रम में फिनलैंड की राजधानी हेलेंस्की, वेलिंग्टन, मेलबर्न, ओस्लो, कोपेनहेगन, इंसब्रक, हैनोवर और कैरेज जैसे शहरों को रखा गया है। इसके अतिरिक्‍त दुनिया के अन्‍य शहरों में सिडनी- 19, अबुधाबी- 28, टोरंटो- 30, सिंगापोर- 33, टोकियो -34, बर्लिन -36, शिकागो-40, रोम-42, लॉस एंजलिस- 45 और वाशिंगटन को 47वां पांवदान पर रखा गया है। यानी इन शहरों में रहने वाले लोगों की जिंदगी भी काफी खुशहाल है और उन्हें किसी तनावपूर्ण हालात से नहीं गुजरना पड़ता है।

पैरामीटर्स के सर्वे

सर्वे के लिए शहरों का इंतेखाब 15 पैरामीटर्स के बिना पर किया गया है। सर्वे में शहरों की हुकूमत, माहौल, आर्थिक स्थिति और नागरिकों को मिलने वाले तफ्फुज वगैरह के स्टैंडर्ड की जानकारी जुटाई गई थी। शहरो का चुनाव उनके साइज, दुनिया में उसकी अहमियत और वहां आसानी से दस्तेयाब होने वाली भरोसेमंद जानकारी के बिना पर किया गया था, जहां के आर्थिक हालात बेहद खराब हैं, पर्यावरण की स्थिति ठीक नहीं है और लोगों का सामाजिक और पारीवारिक जीवन संघर्षपूर्ण है, उन शहरों को सबसे नीचले पायदान पर रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.