विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टूटी खिड़कियां, सड़क पर फैला मलबा और बिखरे हुए शव... इस्लामाबाद के दहलने की Inside Story

Published: Fri, 06 Feb 2026 06:10 PM (IST)

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज 6 फरवरी को एक शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ। जुमे की नमाज के ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज शुक्रवार, 6 फरवरी को एक बड़ा फिदायीन हमला हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बम ब्लास्ट में अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है और 169 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान यह आत्मघाती हमला हुआ। इस ब्लास्ट के बाद के कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मस्जिद के अंदर और बाहर सभी जगह लाशें बिछी नजर आ रही हैं।

Bomb Blast in Pakistan Islamabad (4)

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन में स्थित तरलाई इलाके में खदीजतुल कुबरा मस्जिद-कम-इमामबाड़ा में यह बम ब्लास्ट की खौफनाक घटना हुई है।

इस हमले के बाद फेडरल कैपिटल के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है।

इस्लामाबाद में कैसे हुआ हमला?

  • इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में एक सुसाइड बॉम्बर घुस आया।
  • इमामबाड़े के गेट पर इस शख्स को घुसने से रोका गया, लेकिन शख्स ने तुरंत ही खुद को बम से उड़ा लिया।
  • इसके बाद मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ और कई लोग मारे गए।
  • इस बम ब्लास्ट से मस्जिद के गेट के स्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है।
  • धमाके की वजह से आस-पास की इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं। ब्लास्ट के बाद मलबा सड़क पर फैला नजर आया।
  • मस्जिद में धमाका होने की खबर मिलने के साथ ही बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंची।
  • घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही इस्लामाबाद के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई।
Bomb Blast in Pakistan Islamabad (6)

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक

इस्लामाबाद में यह हमला उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की यात्रा के दौरान हुआ, जो गुरुवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने धमाके की कड़ी निंदा करते हुए कहा, 'निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है।'

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया और कड़ी निंदा की। इमामबाड़ा में हमले के बाद अब भारी सुरक्षा बल तैनात है।

Bomb Blast in Pakistan Islamabad (10)

तीन महीने पहले 12 लोगों की गई थी जान

इस्लामाबाद में इस तरह का हमला पहली बार नहीं हुआ। अब से करीब तीन महीने पहले 11 नवंबर 2025 को भी इस तरह का आत्मघाती हमला हुआ था।

इस्लामाबाद के G-11 इलाके में डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट की बिल्डिंग के बाहर सुसाइड ब्लास्ट हुआ था। नवंबर में हुए इस हमले में भी 12 लोगों की जान गई थी।

Bomb Blast in Pakistan Islamabad (11)

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: शिया मस्जिद में धमाके से दहला इस्लामाबाद, 69 लोगों की मौत; 169 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में गटर 'कानून लागू', लोग अब मैनहोल के ढक्कनों की कर रहे चोरी; आखिर क्या है माजरा?