सड़कें सील, भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध... इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से पहले पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन
पीटीआई ने इमरान खान की रिहाई के लिए इस्लामाबाद मार्च का एलान किया है, जिसके चलते राजधानी को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से पहले पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन(फोटो: रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देशव्यापी प्रदर्शन और इस्लामाबाद मार्च का एलान किया है।
इस मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने राजधानी इस्लामाबाद में कड़े सुरक्षा इंतजाम करते हुए शहर को लगभग पूरी तरह से सील कर दिया है।
प्रशासन ने राजधानी की ओर आने वाले सभी प्रमुख रास्तों को बंद करने के लिए 1,000 से ज्यादा शिपिंग कंटेनर लगाए हैं, जिनमें से कई पर नुकीले कांटे लगे हैं। पुलों पर रेत की बोरियां रखी गई हैं और शहर में प्रवेश करने वाले मुख्य राजमार्गों को रोक दिया गया है।

राजधानी में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा या भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में 22,000 पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
आम जनता और कारोबारी परेशान
सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी सुरक्षा बल तैनात किए हैं और प्रांतीय राजधानी पेशावर को इस्लामाबाद से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग को बंद कर दिया है।
इन सख्त पाबंदियों और नाकेबंदी के कारण स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। राजधानी में रोजमर्रा की जरूरी चीजों की आपूर्ति ठप होने से कारोबारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-1790403415487.webp)
इमरान खान की रिहाई की मांग
यह प्रदर्शन इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर हो रहा है। इमरान खान कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। पार्टी और उनके समर्थकों का आरोप है कि जेल में उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर उनकी चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।
शुक्रवार को पीटीआई ने घोषणा की कि वे इस मार्च की शुरुआत अब 27 सितंबर के बजाय 4 अक्टूबर से करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि तारीख को एक हफ्ते आगे बढ़ाने से सरकार पर राजनीतिक दबाव और अधिक बढ़ेगा।
-1790403472997.webp)
हिरासत में इमरान खान की तीनों बहनें
इस प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले इमरान खान के परिवार पर भी कानूनी शिकंजा कस दिया गया है। उनकी बहन अलीमा खान को पहले हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद उजमा खान और नूरीन नियाजी को भी पकड़ लिया गया।
पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस के तहत तीनों बहनों को 30 दिनों के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें- 'लादेन को पालने वाला पाकिस्तान कश्मीर पर ज्ञान न दे', शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत की दो टूक
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आता था चिट्टा, सिरमौर पुलिस ने भारत-पाक सीमा से दबोचा मुख्य तस्कर
