विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशी महिलाओं से गैंगरेप मामला: पाकिस्तान के डिप्टी-पीएम इशाक डार के पोते पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप तय

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 08:25 PM (IST)

पाकिस्तान की एक अदालत ने दो विदेशी महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आठ संदिग्धों के खिलाफ आरोप ...और पढ़ें

गैंगरेप मामले में इशाक डार के पोते समेत 8 पर आरोप तय

गैंगरेप मामले में इशाक डार के पोते समेत 8 पर आरोप तय

HighLights

  1. इशाक डार के पोते समेत आठ संदिग्धों पर आरोप तय।

  2. दो विदेशी महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

  3. लाहौर अदालत ने 9 दिसंबर से सुनवाई का निर्देश दिया।

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान की एक अदालत ने दो विदेशी महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आठ संदिग्धों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इन संदिग्धों में उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते भी शामिल हैं।

अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि लाहौर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रफाकत अली गोंडल ने मंगलवार को संदिग्धों के खिलाफ आरोप तय किए। संदिग्धों ने खुद को निर्दोष बताया। न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष को नौ दिसंबर को अपने गवाह पेश करने का निर्देश दिया है, ताकि मामले की औपचारिक सुनवाई शुरू की जा सके।

सभी संदिग्ध फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें आरोप तय करने की प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया गया था। पंजाब पुलिस पहले ही इस मामले में इशाक डार के पोते रजा डार और उनके चार साथियों को क्लीन चिट दे चुकी थी।

अदालत में पहले सौंपी गई एक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने न केवल डार के पोते और उनके चार दोस्तों को दुष्कर्म के आरोपों से बरी कर दिया, बल्कि डार के तीन अन्य कर्मचारियों (जो कम वेतन पर काम करते थे) पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया।

पीड़ित महिलाएं, जिनमें से एक नीदरलैंड की और दूसरी वेनेजुएला की रहने वाली हैं, इस साल जून में एक बिजनेस ट्रिप पर लाहौर पहुंची थीं।

आरोप है कि वहां रजा डार और उनके चार दोस्तों ने उनका अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बयान दर्ज कराने के बाद, दोनों पीड़ित महिलाएं अपने-अपने देश लौट गईं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।