'ईरान असफल देश', इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने उड़ाया मजाक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को 'असफल देश' बताते हुए कहा है कि पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है।

पाकिस्तान में शांति वार्ता शुरू ट्रंप बोले ईरान असफल देश जल्द खुलेगा होर्मुज (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बातचीत शुरू हो चुकी है और हालात जल्द बदल सकते हैं।
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में ईरान को 'असफल देश' बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ती है तो हालात सुधर सकते हैं। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द ही फिर से खुल सकता है, जो वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम है।
फिलहाल परोक्ष रूप से हो रही बातचीत
रिपोर्ट के मुताबिक, अभी अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत नहीं हो रही है। फिलहाल यह बातचीत पाकिस्तान के जरिए परोक्ष रूप से चल रही है। डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि ईरान इस प्रक्रिया को लेकर कितना गंभीर है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दुनिया अब तेल सप्लाई के लिए अन्य विकल्पों की ओर भी देख रही है।
ट्रंप की चेतावनी भी जारी
ट्रंप ने साफ कहा कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो अमेरिका 'रीसेट' करने के लिए तैयार है। उनका कहना था, "हम तैयार हैं।" इस बयान को ईरान के लिए एक चेतावनी के तौर पर भी देखा जा रहा है कि अगर बातचीत में प्रगति नहीं हुई तो अमेरिका सख्त कदम उठा सकता है।
