इमरान खान को आंखों में गंभीर समस्या, कड़ी सुरक्षा के बीच आधी रात को इस्लामाबाद के अस्पताल में हुआ चेकअप
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 74 वर्षीय संस्थापक 2023 से जेल में हैं। उन पर भ्रष्टाचार और हिंसा भड़काने सहित 100 से ...और पढ़ें

इमरान खान को आंखों के इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया
HighLights
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 74 वर्षीय संस्थापक 2023 से जेल में हैं
इमरान खान को रात करीब 2:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई
पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आंखों की समस्या के इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 74 वर्षीय संस्थापक 2023 से जेल में हैं। उन पर भ्रष्टाचार और हिंसा भड़काने सहित 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। वे रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। खान की दाईं आंख में समस्या होने के बाद, इस साल जनवरी से उनका इलाज चल रहा है।
डान अखबार ने अस्पताल के अधिकारी के हवाले से बताया कि खान को आंखों की जांच और आगे के इलाज के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लाया गया था।
उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य पाए गए। वे पूरी तरह स्थिर थे और उनकी सामान्य शारीरिक जांच में कोई चिंताजनक बात नहीं मिली।
उन्हें रात करीब 2:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आगे की देखभाल व फॉलो-अप के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।"
जहां खान की पार्टी पीटीआई और उनके परिवार का कहना है कि उन्हें इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट किया जाना चाहिए, वहीं सरकारी अधिकारियों का दावा है कि सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद उनकी आंखों की रोशनी में सुधार हुआ है।