पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से पहले लाहौर में पुलिस की कार्रवाई
27 सितंबर को पीटीआई के राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च से पहले लाहौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व पीएम इमरान ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार (फाइल फोटो)
HighLights
इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
27 सितंबर के विरोध प्रदर्शन से पहले लाहौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा 27 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च से पहले लाहौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व पीएम और पीटीआई चीफ इमरान खान की बहन अलीमा खान को रविवार को उनके लाहौर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तीन साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं। खान के परिवार, जिनमें उनके दो बेटे भी शामिल हैं, उन्होंने बार-बार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है और पाकिस्तान के वास्तविक नेता और सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर की संलिप्तता की साजिश का आरोप लगाया है।
27 सितंबर को होना था विरोध प्रदर्शन
अलीमा खान जेल में बंद अपने भाई की रिहाई को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की रणनीति और योजना बना रही थीं। 27 सितंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले उन्हें लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, PTI के एक प्रवक्ता ने अलीमा खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फिलहाल लाहौर पुलिस ने गिरफ्तारी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
4 पीटीआई प्रवक्ता भी हिरासत में
डॉन के मुताबिक, आलिमा खान की गिरफ्तारी से पहले इस्लामाबाद पुलिस ने चार पीटीआई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है। इन लोगों को 27 सितंबर के प्रदर्शन की तैयारी से जुड़ी एक बैठक के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन पर दंगा करने, सरकारी काम में बांधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसे आरोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि पीटीआई ने 7 सितंबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शन का एलान किया है। इस प्रदर्शन का उद्देश्य इमरान खान की रिहाई की मांग करना है। प्रदर्शन से पहले इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं इन सबके बीच आलिमा खान की गिरफ्तारी से हलचल मच गई है।
