विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया, 23 बंधक छुड़ाए

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:24 PM (IST)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया और 23 बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया।

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया(प्रतीकात्मक फोटो: रॉयटर्स)

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया(प्रतीकात्मक फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक बड़े अभियान के दौरान 5 आतंकवादियों को मार गिराया और 23 लोगों के अपहरण के प्रयास को पूरी तरह विफल कर दिया। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने रविवार को इस अभियान की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह घटना 18-19 सितंबर की रात कलात के निकट चमन-कराची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। आतंकियों ने फिरौती के लिए अपहरण, जबरन वसूली और गाड़ियों को लूटने के उद्देश्य से हाईवे पर एक अवैध चेकपोस्ट स्थापित कर ली थी, जिससे वहां से गुजरने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था।

भीषण मुठभेड़ के बाद 23 बंधकों को छुड़ाया

आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने त्वरित जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच हुई तीव्र गोलीबारी के बाद पांच आतंकियों को मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकाने पर छापा मारकर अपहृत नागरिकों को सुरक्षित छुड़ाया।

मौके से छह ट्रक, तीन बसें और दो कारें भी बरामद की गईं, जिन्हें आतंकियों ने अपने कब्जे में ले रखा था। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई।

ISPR के अनुसार, क्षेत्र में बचे हुए आतंकियों का पूरी तरह सफाया करने और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों व स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन अभियान जारी है।

सेना ने दोहराया कि विदेशी संरक्षण प्राप्त आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान पूरे संकल्प के साथ जारी रहेगा।

प्रांत में लगातार बढ़ रहे हैं आतंकी हमले

बलूचिस्तान लंबे समय से गंभीर सुरक्षा चुनौतियों और आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा है, जिसके कारण सुरक्षा बलों ने अभियानों की गति तेज कर दी है।

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज की एक मासिक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांत में आतंकी घटनाओं में 7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जहां हमले जुलाई के 83 से बढ़कर अगस्त में 89 तक पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- बलूच विद्रोहियों ने मार गिराए 25 पाकिस्तानी सैनिक, बीएलए ने बलूचिस्तान में दो हमलों की ली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला, BLA का दावा- 25 जवानों को किया ढेर