विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत पहुंचे इमरान खान को मिली जमानत, हिंसक प्रदर्शन को लेकर दर्ज है मामला

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Mon, 20 Feb 2023 11:01 PM (IST)

इमरान खान ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट से आडियो लीक की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की अपील ...और पढ़ें

न्यायमूर्ति नजफी ने कानून को मानने के लिए खान की सराहना की।
न्यायमूर्ति नजफी ने कानून को मानने के लिए खान की सराहना की।

लाहौर, पीटीआई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को लाहौर हाई कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने उन्हें चुनाव आयोग के बाहर हिंसक विरोध से जुड़े एक मामले में सुरक्षात्मक जमानत दे दी है। यह जमानत तीन मार्च तक के लिए दी गई है। उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, जिससे बचने के लिए वह अदालत पहुंचे थे। उन्होंने अदालत को बताया कि वह पिछली सुनवाई के दौरान ही पेश होने वाले थे, लेकिन डाक्टर ने उन्हें दो हफ्ते आराम की सलाह दी थी। वह हमेशा से अदालत का सम्मान करते हैं, क्योंकि यह न्याय का रक्षक है।

न्यायमूर्ति नजफी ने खान की सराहना की

इस दौरान न्यायमूर्ति नजफी ने कानून को मानने के लिए खान की सराहना की। साथ ही उन्हें जमानत देते हुए पुलिस और अन्य एजेंसी को गिरफ्तार करने से रोक दिया। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पीटीआइ समर्थक मौजूद थे। गौरतलब है कि इमरान खान को पिछले साल पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद पीटीआइ कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया था।

वहीं, एएनआइ के अनुसार इमरान खान ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट से आडियो लीक की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की अपील की। खान वीडियो लिंक के माध्यम से देश को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत मेरी भी याचिका सुने। खान ने न्यायपालिका से अपनी और पत्नी बुशरा बीबी से संबंधित कई आडियो लीक के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।

ये भी पढ़ें- आधुनिक तकनीक से ट्रेंड नर्सों से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा, विशेषज्ञों का मानना रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

ये भी पढ़ें- Fact Check Story: इन नंबरों से आए फोन तो मत करें रिटर्न कॉल, फोन का डाटा भी हो सकता है हैक