विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले पर हमला, पैर में लगी गोली: पाक मीडिया

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Thu, 03 Nov 2022 05:16 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2022 07:03 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को हमला हुआ था। डिस्क्लेमर इस खबर की मुख्य फोटो को बदला ...और पढ़ें

पाकिस्तान में इमरान खान के काफिले पर हमला
पाकिस्तान में इमरान खान के काफिले पर हमला

इस्लामाबाद, एएनआई: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक रैली के दौरान उनके काफिले पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग के दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रैली के दौरान हुई गोलीबारी

स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इमरान खान पाकिस्तान के वजीराबाद में एक रैली कर रहे थे। इसी दौरान उनके कंटेनर के पास गोलीबारी हुई। जिसमें उनके दाहिने पैर पर गोली लगी है, इस दौरान कई अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर सामने आई है। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने घायल इमरान खान को उनके कंटेनर से एक बुलेट प्रूफ वाहन में स्थानांतरित किया है। 

यह भी पढ़े: पाकिस्तान: इमरान खान की रैली पर मरयम नवाज ने जमकर साधा निशाना, जानें क्या कहा

हमले के तुरंत बाद आरोपी गिरफ्तार

पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले के बाद, तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर एक अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। हमले के बाद जारी की गई प्रारंभिक जानकारी में बताया गया था कि, इमरान खान सुरक्षित हैं। हालांकि, बाद में बताया गया कि उनके दाहिने पैर में गोली लगी है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। साथ ही बताया जा रहा है कि, हमले में इमरान खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी की फोटो

समाचार एजेंसी एएनआई ने इमरान खान पर हमला करने वाले आरोपी की एक तस्वीर जारी की है। इसमें हमलावर पिस्तौल लहराते नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर, एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया है।

यह भी पढ़े: Pakistan: शहबाज सरकार इमरान खान से ना करें कोई बात, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दी सलाह

डिस्क्लेमर: इस खबर की मुख्य फोटो को बदला गया है। पूर्व में लगाई गई तस्वीर समाचार एजेंसी एपी ने जारी की थी, जो कि 2014 की थी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा जारी की गई थी।