विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में मशहूर सिख नेता की गोली मारकर हत्या

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 30 May 2018 07:50 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 May 2018 09:17 AM (GMT+05:30)

52 वर्षीय सिख नेता को खैबर पख्तूनख्वा में शहर के बाहरी इलाके में स्केम चौक इलाके में स्थित उनकी दुकान के भीतर ही गोली मारी गई।

पाकिस्तान में मशहूर सिख नेता की गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान में मशहूर सिख नेता की गोली मारकर हत्या

पेशावर, प्रेट्र। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर में जानेमाने सिख नेता और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 52 वर्षीय सिख नेता को खैबर पख्तूनख्वा में शहर के बाहरी इलाके में स्केम चौक इलाके में स्थित उनकी दुकान के भीतर ही गोली मारी गई।

पुलिस अधीक्षक सादर शौकत खान ने कहा, 'एक हमलावर ने दुकान के भीतर सिंह को गोली मार दी और भाग निकला।' यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह टारगेट हत्या है या निजी दुश्मनी का परिणाम है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा है कि चरणजीत सिंह दशकों से पेशावर में रह रहे थे, लेकिन उनका परिवार कुर्रम एजेंसी का रहने वाला है। लंबे समय से मेट्रोपोलिटन शहर में उनकी दुकान थी। उनकी हत्या के बाद अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल कायम हो गया है। शहर में पूर्व में कई सिखों की हत्या हो चुकी है।

पेशावर में रहने वाले ज्यादातर सिख पूर्व में संघ प्रशासित कबायली इलाके (फाटा) के विभिन्न हिस्से में रहते थे। बाद में वे पेशावर चले आए और कारोबार शुरू किया।