पाकिस्तान: आतंकी संगठन कहने पर भड़की हाफिज सईद की पार्टी PMML, सूचना मंत्री अजमा बुखारी को भेजा कानूनी नोटिस
हाफिज सईद की पार्टी पीएमएमएल ने पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बुखारी को आतंकी संगठन कहने पर 5 अरब रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। पार्टी ने इससे पहले मुख्यमंत्री मरियम नवाज को भी इसी आरोप में कानूनी नोटिस भेजा था।

हाफिज सईद की पार्टी ने आतंकी कहने पर मंत्री को भेजा नोटिस। (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
पीएमएमएल ने मंत्री अजमा बुखारी को मानहानि नोटिस भेजा।
पार्टी को आतंकी कहने पर 5 अरब का दावा।
मुख्यमंत्री मरियम नवाज को भी भेजा था नोटिस।
डिजिटल डेस्क, लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जमात-उद-दावा का राजनीतिक मोर्चा मानी जानी वाली पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने पार्टी को आतंकी और अवैध बताने पर पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री अजमा बुखारी को गुरुवार को पांच अरब पाकिस्तानी रुपये का मानहानि नोटिस भेजा।
पीएमएमएल ने पिछले सप्ताह पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें आतंकी बताने वाली टिप्पणी वापस लेने और सात दिन के अंदर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई थी।
ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि बुखारी ने अपने एक्स अकाउंट और टेलीविजन कार्यक्रमों में पार्टी को आतंकी संगठन, अवैध पार्टी और प्रतिबंधित संगठन बताया है।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार