विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बहुत प्यार है तो ईरान चले जाओ', शिया मुसलमानों से बोले PAK सेना प्रमुख आसिम मुनीर

Published: Sat, 21 Mar 2026 12:10 PM (IST)

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर शिया धर्मगुरुओं से विवादित टिप्पणी कर घिर गए हैं। इफ्तार बैठक में उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights

  1. सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं से की विवादित टिप्पणी

  2. इफ्तार बैठक में ईरान के प्रति वफादारी पर उठाए सवाल

  3. शिया समुदाय ने बयान को अपमानजनक बताया, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। दरअसल, शिया धर्मगुरुओं के साथ हुई इफ्तार बैठक के दौरान आसिम मुनीर विद्वानों की निष्ठा पर सवाल उठाते आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ईरान जाने की सलाद दी।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर ने बैठक में शिया धर्मगुरुओं से कहा, "अगर ईरान से बहुत प्यार है तो वहीं चले जाओ। हम किसी को भी, किसी दूसरे देश के प्रति अपनी वफादारी की वजह से, पाकिस्तान में अफरा-तफरी फैलाने की इजाजत नहीं देंगे।"

अपमानजनक तरीके से किया संबोधित

पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर के इस बयान को शिया समुदाय ने अपमानजनक माना है। इसको लेकर शिया नेताओं में नाराजगी बढ़ गई है और वे मुनीर के बयान को शिया विरोधी सोच बता रहे हैं। यही नहीं बैठक में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि सेना प्रमुख ने वरिष्ठ विद्वानों को अपमानजनक तरीके से संबोधित किया और बिना किसी संवाद की अनुमति दिए ही वहां से चले गए.

सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला कदम

धार्मिक नेता सैयद जवाद नदवी ने इसके खिलाफ विरोध जताते हुए इसे सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से शिया समुदाय में गुस्सा है और सीधे तौर पर यह बयान एक समुदाय विशेष के विरोध में है।

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग चल रहा है। मिडिल ईस्ट में ईरान से जुड़े मौजूदा तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर की तीखी प्रतिक्रिया को लेकर शिया समुदाय में नाराजगी देखने को मिल रही है।