'1000 रुपये प्रति लीटर बिकेगा पेट्रोल', आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के मंत्री की चेतावनी
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से ईंधन की ...और पढ़ें

पेट्रोल की कीमतों को लेकर पाकिस्तान के मंत्री ने दी चेतावनी। (फाइल फोटो।)
HighLights
ईंधन कमी पर पेट्रोल 1000 रुपये/लीटर तक पहुंच सकता है।
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतें बढ़ रही हैं।
सरकार अक्टूबर तक घरेलू कच्चे तेल मिलने की उम्मीद कर रही है।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कड़ी चेतावनी दी कि अगर देश में ईंधन की कमी हुई तो पेट्रोल की कीमतें 1,000 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती हैं। मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ने के कारण दुनिया भर में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज के मुताबिक, लाहौर में पत्रकारों से बात करते हुए मलिक ने कहा कि पाकिस्तान में पेट्रोलियम की कीमतें पहले ही 50 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं और यूरोप तथा अमेरिका में भी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
कच्चा तेल मिलने की आस लगाए बैठा पाकिस्तान
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हूकी विद्रोहियों के हमले मंजूर नहीं। सरकार ईंधन की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए समाज के कमजोर वर्गों को राहत दे रही है। ऊर्जा के मामले में मंत्री ने कहा कि तेल के कुओं पर काम शुरू हो गया है और सरकार को उम्मीद है कि अक्टूबर तक देश में ही कच्चा तेल मिल जाएगा, जिससे महंगे आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब मिडिल-ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ने और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने की वजह से ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
पाकिस्तान में किस रेट बिक रहा पेट्रोल?
कीमतों में हालिया बदलाव के बाद पेट्रोल अब 389.14 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 424.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बढ़ती कीमतों को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले रविवार को एक खास राहत योजना शुरू की जिसके तहत मोटरसाइकिल, रिक्शा और चिंगची मालिकों और 800 सीसी तक की गाड़ियों के ड्राइवरों को पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की छूट दी जा रही है।
