विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कोई शर्म होती है...', मुनीर के ईरान दौरे पर पाकिस्तानी सांसद ने ख्वाजा आसिफ का उड़ाया मजाक

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:03 PM (IST)

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने तेहरान में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक से रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की अनुपस्थिति पर तंज कसा।

HighLights

  1. फजलुर रहमान ने रक्षा मंत्री आसिफ की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए।

  2. तेहरान बैठक में मुनीर और नकवी की मौजूदगी पर सवाल।

  3. ख्वाजा आसिफ ने बाद में बैठक को गैर-रक्षा संबंधी बताया।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बुधवार को जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पर तीखा तंज कसा।

तेहरान में आयोजित एक उच्च स्तरीय क्षेत्रीय सुरक्षा बैठक में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए फजल ने पूछा कि रक्षा से जुड़े इतने बड़े मंच से खुद रक्षा मंत्री ही क्यों गायब थे।

'रक्षा समझौता वहां हो रहा, रक्षा मंत्री यहां बैठे हैं'

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक नेशनल असेंबली में संबोधन के दौरान मौलाना फजलुर रहमान ने रक्षा मंत्री की गैर-मौजूदगी को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।

फसल ने तंज कसते हुए कहा, 'ईरान में एक अहम सुरक्षा समझौता आकार ले रहा है, वहां शीर्ष स्तर की बैठक चल रही है और हमारे रक्षा मंत्री यहां सदन में आराम से बैठे हैं।'

उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए पूछा कि अगर रक्षा मंत्री को नहीं जाना था, तो क्या वहां गृह मंत्री मोहसिन नकवी की जरूरत थी?

मौलाना फजल ने ख्वाजा आसिफ द्वारा पूर्व में पीटीआई पर कसा गया मशहूर दोहराते हुए कहा,'यही है आपकी इज्जत और आपका कद... कोई शर्म होती है, कोई हया होती है।' फजल के इस बयान पर पूरे सदन में मेजे थपथपाई गई और जोरदार ठहाके गूंज उठे।

रक्षा मंत्री ने दी सफाई

सदन में घिरने के बाद गुरुवार को नेशनल असेंबली ख्वाजा आसिफ ने इस मामले पर सफाई पेश की। आसिफ ने कहा कि तेहरान में किसी भी प्रकार के रक्षा समझौते पर बातचीत नहीं हो रही थी और उस बैठक का पाकिस्तान के सीधे रक्षा मामलों से कोई संबंध नहीं था।

उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत के साथ हुए सैन्य तनाव के बाद फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने क्षेत्रीय शांति और कूटनीतिक संवाद को बढ़ावा देने की भूमिका संभाली है, जिसके तहत वे इस बैठक का हिस्सा बने।

तेहरान में किन देशों के बीच हुई बैठक?

ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित इस उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक में पाकिस्तान की ओर से फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृहमंत्री मोहसिन नकवी, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान, तुर्की के खुफिया प्रमुख इब्राहिम कलिन और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि चारों देश क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए निरंतर बातचीत जारी रखेंगे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मुस्लिम देशों के बीच एकजुटता की वकालत करते हुए कहा कि साझा चुनौतियों और बाहरी दबावों से निपटने के लिए क्षेत्रीय देशों का आपसी सहयोग जरूरी है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी एजेंट को OTP बेचने का मामला: रक्सौल से UP-झारखंड तक फैला नेटवर्क, जांच में जुटी आंध्र पुलिस