Move to Jagran APP

पाकिस्तान में भगत सिंह मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों की लगी प्रदर्शनी

बैठक में क्रांतिकारी भगत सिंह को भारत और पाकिस्तान दोनों का हीरो घोषित किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन लाहौर के अनारकली मजार में किया जाएगा।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 26 Mar 2018 09:37 AM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 09:37 AM (IST)
पाकिस्तान में भगत सिंह मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों की लगी प्रदर्शनी
पाकिस्तान में भगत सिंह मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों की लगी प्रदर्शनी

लाहौर (एजेंसी)। पाकिस्तान सरकार भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और अन्य से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों को सोमवार (आज) को प्रदर्शित करेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पाकिस्तान में किसी भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाई गई है। 

loksabha election banner

पंजाब प्रांत के मुख्य सचिव जाहिद सईद की अध्यक्षता में हुई शीर्ष अधिकारियों की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में क्रांतिकारी भगत सिंह को भारत और पाकिस्तान दोनों का हीरो घोषित किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन लाहौर के अनारकली मजार में किया जाएगा। इसमें पंजाब प्रांत का अभिलेख विभाग है।

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के लोगों को भगत सिंह और उनके साथियों के बारे में जानने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को दोषी करार देने वाला कोर्ट का आदेश और ब्लैक वारंट शामिल है। इसके अलावा भगत सिंह द्वारा जेल से पिता को लिखी गई चिट्ठी और खुद एवं साथियों को ए क्लास देने की मांग के लिए लिखे गए आवेदन को भी प्रदर्शित किया जाएगा। आवेदन पर भगत सिंह के हस्ताक्षर हैं। भगत सिंह द्वारा इस्तेमाल की गईं किताबों और अखबारों को भी प्रदर्शनी में रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.