विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान में 8 पाकिस्तानियों की हत्या; पाकिस्तान ने कहा- हम जांच में जुटे हैं, वजह का खुलासा नहीं

Published: Mon, 14 Apr 2025 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 14 Apr 2025 02:13 PM (IST)

ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में आठ पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या का मामला सामने आया है। अभी तक किसी की पहचान नहीं ...और पढ़ें

ईरान में आठ पाकिस्तानियों का कत्लेआम। ( सांकेतिक फोटो )
ईरान में आठ पाकिस्तानियों का कत्लेआम। ( सांकेतिक फोटो )

HighLights

  1. सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में मारे गए सभी।
  2. पाकिस्तान बोला- मामले की जांच जारी।
  3. किसी भी मृतक की नहीं हो पाई पहचान।

रॉयटर्स, लाहौर। ईरान में आठ पाकिस्तानियों की हत्या से इस्लामाबाद तक हड़कंप मच गया। पाकिस्तानी सरकार ने एक बयान जारी करके कहा कि दक्षिण-पूर्वी ईरान में आठ पाकिस्तानियों की बेरहमी से कत्ल किया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। सभी लोग सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के मेहरस्तान में मारे गए। यह इलाका पाकिस्तान सीमा से सटा है।

सभी के शवों को भेजा जा रहा

पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा कि तेहरान में स्थित पाकिस्तानी दूतावास व जाहिदान में वाणिज्य दूतावास ईरानी अधिकारियों के साथ मिलकर हत्याओं की जांच में जुटे हैं। सभी के शवों को वापस भेजा जा रहा है।

हत्या की वजह का खुलासा नहीं

अभी मृतकों की पहचान उजागर नहीं हुई है। उनकी हत्या की वजह का भी खुलासा नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने कहा कि जानकारी मिलने पर इसे साझा किया जाएगा। पिछले साल भी ऐसा ही मामला सामने आया था। तब ईरान ने कहा था कि उसने पाकिस्तान में जैश अल अदल समूह के आतंकवादियों पर हमला किया है।

जवाब में पाकिस्तान ने कहा था कि उसने ईरान में अलगाववादी बलूच लिबरेशन फ्रंट और बलूच लिबरेशन आर्मी के ठिकानों पर हमला किया। यह सभी आतंकी समूह पाकिस्तान के बलूचिस्तान और ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय हैं। दोनों ही क्षेत्र आतंक से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें: 'अगर चिंता है तो किसी मुस्लिम को अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते', हिसार में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

यह भी पढ़ें: 'योगी बाबा का बुलडोजर दिल्ली में भी चलना चाहिए...', हिमांशु की हत्या के विरोध में गोकलपुरी में VHP की हुंकार