Move to Jagran APP

Crimes Against Children: पाकिस्तान में हर रोज 8 बच्चे अपराधों का शिकार, यौन शोषण और अपहरण के बढ़ रहे मामले

रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 6 साल से 15 साल की उम्र के बच्चों के साथ यौन शोषण की घटनाएं हो रही हैं। 2020 में सबसे ज्यादा बच्चों के साथ 985 घटनाएं अप्राकृतिक कृत्य और 787 घटनाएं दुष्कर्म की हुई हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 02:38 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 02:38 PM (IST)
Crimes Against Children: पाकिस्तान में हर रोज 8 बच्चे अपराधों का शिकार, यौन शोषण और अपहरण के बढ़ रहे मामले
पाकिस्तान में हर रोज 8 बच्चे यौन शोषण और अपहरण का शिकार हो रहे हैं।

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान में 2020 में बच्चों के साथ अपराधों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। बच्चों के साथ यौन शोषण, अपहरण और नाबालिगों की शादी, सभी मामलों के आंकड़े बढ़े हैं। हर रोज आठ बच्चे ऐसे अपराधों का शिकार हुए हैं। डॉन अखबार के अनुसार बच्चों के अपराधों पर काम करने वाली संस्था साहिल के द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। यह रिपोर्ट 84 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों की खबरों से तैयार की गई है।

loksabha election banner

वर्चुअल कार्यक्रम में गुरुवार को जारी की गई इस रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 6 साल से 15 साल की उम्र के बच्चों के साथ यौन शोषण की घटनाएं हो रही हैं। 2020 में सबसे ज्यादा बच्चों के साथ 985 घटनाएं अप्राकृतिक कृत्य और 787 घटनाएं दुष्कर्म की हुई हैं। नाबालिगों की शादी और अपहरण की वारदातों में भी अच्छी-खासी वृद्धि दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा घटनाएं इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र और गुलाम कश्मीर गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में हुईं।

पाक में लापता 16 खनिकों की सामूहिक कब्र मिली

 पाकिस्तान में 2011 में अचानक लापता हुए 16 खनिकों की सामूहिक कब्र मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को एक सामूहिक कब्र मिली जिसमें 16 कोयला खनिकों के शव थे। ये एक दशक पहले देश के उत्तर-पश्चिम में लापता हो गए थे। माना जाता है कि आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर मार डाला और बाद में दफना दिया।पुलिस ने बताया कि ये खनिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से 75 किमी दूर कोहाट की एक खान में काम करते थे। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से लगा है। एक दशक पहले इस इलाके में आतंकवादी सक्रिय थे। पुलिस अधिकारी अलीम खान ने बताया कि एक ग्रामीण ने सुदूर पहाड़ी इलाके में सामूहिक कब्र होने की जानकारी दी थी। फोरंसिक जांच के बाद खनिकों के अवशेष उनके स्वजन को दफनाने के लिए सौंप दिए गए। ये खनिक स्वात घाटी के शांगला शहर के निवासी थे। खान ने बताया कि इस मामले में पुलिस अपनी जांच जारी रखेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.