Coronavirus in Pakistan: देश में दो लाख 17 हजार से ज्यादा मामले, अब तक 4473 लोगों की मौत
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19)के 4339 नए मामले सामने आ गए हैं। देश में 217809 मामले सामने आ गए हैं। वहीं 4473 लोगों की मौत हो गई है।
इस्लामाबाद, पीटीआइ। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19) के 4,339 नए मामले सामने आ गए हैं। इस दौरान 78 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 2,17,809 मामले सामने आ गए हैं। वहीं 4,473 लोगों की मौत हो गई है। कुल 2,723 मरीजों की स्थिति गंभीर है। इसके अलावा 1,04,694 अभी तक ठीक हो गए हैं।
देश में सिंध प्रांत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अभी तक 86,795 मामले सामने आ गए हैं। इसके अलावा पंजाब में 77,740, खैबर-पख्तूनख्वा में 26,938, इस्लामाबाद में 13,082 और बलूचिस्तान में 10,608 मामले सामने आए है। इसके अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान में 1,511 और गुलाम कश्मीर में 1,135 मामले सामने आए। देश में अब तक 1,327,638 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 22,128 टेस्ट हुए हैं।
'स्मार्ट लॉकडाउन' के कारण कोरोना के मामले कम हो रहे हैं- जफर मिर्जा
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार स्वास्थ्य पर विशेष सहायक डॉ. जफर मिर्जा ने कहा कि 'स्मार्ट लॉकडाउन' के कारण कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम कोरोना के मामलों की संख्या को कम करने में मदद करेगा। मिर्जा ने कहा कि 28 लैब में देश भर में टेस्टिंग हो रही है। दुनियाभर में एक करोड़ 73 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पांच लाख 15 हजार लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। देश में 27 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 28 हजार लोगों की मौत हो गई है।
ब्राजील में 14 लाख 47 हजार से ज्यादा मामले सामने आए
इसके अलावा ब्राजील में 14 लाख 47 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। रूस में लाख 54 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 9500 लोगों की मौत हो गई है। भारत में छह लाख चार हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।