विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

COVID-19: कराची में पुलिस पर स्‍थानीय लोगों ने फेंके पत्‍थर, 7 गिरफ्तार

By Monika MinalEdited By:
Published: Sat, 04 Apr 2020 09:46 AM (GMT+05:30)

पाकिस्‍तान के कराची में शुक्रवार को नमाज से रोकने गए पुलिस के जवानों पर स्‍थानीय लोगों ने पत्‍थर फेंके। इस क्रम में पुलिस के जवानों के बीच झड़प हो गई।

COVID-19: कराची में पुलिस पर स्‍थानीय लोगों ने फेंके पत्‍थर, 7 गिरफ्तार
COVID-19: कराची में पुलिस पर स्‍थानीय लोगों ने फेंके पत्‍थर, 7 गिरफ्तार

कराची, एएनआइ। पाकिस्‍तान के कराची में शनिवार को स्‍थानीय लोगों व पुलिस के जवानों के बीच झड़प हो गई। दरअसल, शुक्रवार को नमाज के लिए जमा होने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था। पुलिसवालों के साथ दुर्व्‍यवहार व लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने के आरोप में मौलवी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्‍तान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 2637 मामले सामने आए हैं। इसमें 40 लोगों की मौत भी हो गई है।

कराची के लियाकतबाद में पुलिस ने जब जुमे की नमाज के लिए भीड़ एकत्रित होने पर रोकने की कोशिश की तब वहां के स्‍थानीय लोग हिंसक हो गए और पुलिस के जवानों पर पथराव किया। लियाकतबाद एरिया में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के लिए प्रतिबंध लागू होने के बावजूद मस्‍जिद में इमाम ने नमाज की शुरुआत की। वहां लोगों की भीड़ भी नमाज के लिए मौजूद थी जिसे हटाने के लिए पुलिस को लगाया गया।  

शनिवार तक सिंध में 830 संक्रमण के मामले सामने आए। मुख्‍यमंत्री शाह ने बताया कि प्रांत में पिछले 17-18 दिनों के दौरान 87 फीसद की बढ़ोत्‍तरी हुई है। सिंध में यह स्‍थानीय ट्रांसमिशन फेज में पहुंच गया है। शुक्रवार को केवल सिंध में 47 नए मामलों की पुष्‍टि हुई है।

पाकिस्‍तान के सिंध में कोरोना वायरस मामलों में 87 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है। यह जानकारी मुख्‍यमंत्री मुराद अली शाह (Murad Ali Shah ) ने दी। शुक्रवार को यहां तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां अब तक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा 14 हो गया।