विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में लश्कर के एक और आतंकी की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा सरवर

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:00 AM (IST)

अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कमांडर मुहम्मद सरवर की पाकिस्तान में मौत हो गई। वह मस्जिद जाते समय अचानक गिर पड़ा।

लाहौर में आतंकी सरवर की मौत। (फाइल फोटो।)

लाहौर में आतंकी सरवर की मौत। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. मुहम्मद सरवर अमेरिकी घोषित वैश्विक आतंकी था।

  2. वह लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर था।

  3. मस्जिद जाते समय गिरने से उसकी मौत हुई।

डिजिटल डेस्क, लाहौर। अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित मुहम्मद सरवर की रविवार को मस्जिद जाने के दौरान अचान गिरने से मौत हो गई। वह पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बताया गया है।

वह एक दशक से अधिक समय तक लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर रहा था। पीएमएमएल मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा की राजनीतिक शाखा है। सरवर सईद का बहुत ही करीबी था।

मस्जिद की सीढ़ियों से गिरने के बाद सिर में लगी चोट

पीएमएमएल ने एक बयान में कहा है कि वह नमाज के लिए घर से मस्जिद जा रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पीएमएमएल ने सरवर की मौत का सटीक कारण नहीं बताया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत सीढ़ियों से गिरने के बाद सिर में लगी चोट के कारण हुई।

अमेरिका ने घोषित किया था वैश्विक आतंकी

अमेरिका ने 2016 में सरवर और लश्कर-ए-तैयबा के एक अन्य नेता शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकी घोषित किया था। इस कार्रवाई का उद्देश्य लश्कर-ए-तैयबा के धन जुटाने और उसे सहायता मुहैया कराने वाले नेटवर्क को समाप्त करना था।

यह भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल लागू: कैसे पाकिस्तान के ही पाले आतंकियों ने उसे डसा?