विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान के हमले में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, जरदारी बोले- तालिबान ने रेडलाइन पार की

Published: Tue, 17 Mar 2026 05:00 AM (IST)

अफगानिस्तान और पाकिस्तानी सेना के बीच गोलीबारी जारी है। अफगान सरकार ने खोस्त में पाकिस्तानी मोर्टार हमले में दो बच्चों की मौत और 10 के घायल होने की सूचना दी।

अफगानिस्तान के हमले में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों की मौत। (रॉयटर्स)

अफगानिस्तान के हमले में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों की मौत। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. खोस्त में पाकिस्तानी मोर्टार हमले में दो बच्चों की मौत।

  2. अफगान ड्रोन हमलों से पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान।

  3. जरदारी ने कहा, तालिबान ने 'रेडलाइन' पार कर ली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के बीच सोमवार को भी गोलीबारी जारी रही। अफगान सरकार ने बताया है कि दक्षिण-पूर्वी खोस्त प्रांत के सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान के मोर्टार हमले में दो बच्चे मारे गए और 10 लोग घायल हुए हैं।

जबकि अफगानिस्तान ने कहा है कि उसके ताजा ड्रोन हमलों से पाकिस्तान की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। चीन ने दोनों देशों से बातचीत शुरू कर तनाव कम करने का अनुरोध किया है, साथ ही मध्यस्थता का प्रस्ताव भी रखा है।

ड्रोन हमले में पाकिस्तान के कई सैनिक मारे गए

आईएएनएस के अनुसार, अफगानिस्तान के ड्रोन हमले में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान इलाके के वाना में पाकिस्तानी सेना के ठिकाने में बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए हैं। इस ठिकाने को पाकिस्तानी सेना के कमांडो और स्पेशल सर्विस ग्रुप इस्तेमाल करते हैं।

इस आशय का समाचार अफगानिस्तान की प्रमुख न्यूज एजेंसी खामा प्रेस ने दिया है। जबकि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने रेडलाइन पार कर ली है, उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच अब युद्ध चल रहा है। जबकि अफगानिस्तान के उप प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफी ने कहा है कि उनका देश हर कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)