यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PAK में भारत के एक और दुश्मन का सफाया, मारा गया रियासी हमले का मास्टरमाइंड अबु कताल; हाफिज सईद का था खासमखास
Abu Qatal Killed In Pakistan पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की ...और पढ़ें

HighLights
- हाफिज सईद का राइड हैंड माना जाता है अबु कताल।
- NIA ने अबु कताल को वांटेड घोषित कर रखा था।।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजे अबु कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। उसने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का करीबी माना जाता रहा है।

रियासी हमले का मास्टरमाइंड था अबु कताल
9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी अबु कताल ही था। साल 2023 में हुए राजौरी हमले का जिम्मेदार भी अबु कताल ही था। वो सिंघी जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी था।
POK में मारा गया कताल
गुलाम कश्मीर के झेलम में कल रात आठ बजे अबु कताल की हत्या हो गई। अज्ञात हमलावरों ने अबु कताल पर फायरिंग कर दी। हाफिज ने उसे लश्कर का चीफ ऑपरेशन कमांडर बनाया था। हाफिज के इशारों पर कताल आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था
हाल ही के दिनों में पाकिस्तान में कई भारत विरोधी घटनाओं को अंजाम देने वालों की मौत हुई है। कुछ दिनों पहले लश्कर का टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम मारा गया था। वहीं, बशीर अहमद की भी रहस्यमय तरीके से मौत हुई थी।
