विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honour Killing In Karachi: काराची में पड़ोसी से बात करने पर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

By Pooja SinghEdited By:
Published: Sun, 09 Aug 2020 08:51 AM (IST)

पाकिस्तान के कराची से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। क्लिफ्टन इलाके में अपनी एक भाई ने अपनी बहन के पड़ोसी से बात करने पर मौत के घाट उतार दिया है।

Honour Killing In Karachi: काराची में पड़ोसी से बात करने पर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
Honour Killing In Karachi: काराची में पड़ोसी से बात करने पर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

कराची, एएनआइ। पाकिस्तान के कराची से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। क्लिफ्टन इलाके में अपनी एक भाई ने अपनी बहन के पड़ोसी से बात करने पर मौत के घाट उतार दिया है। डॉन के अनुसार, आरोपित की पहचान हसमीन कमर के रूप में हुई है, जिसने अपनी बहन को गोली मारी थी। लड़की को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपित ने स्वीकार किया जूर्म

पुलिस ने बताया कि कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और अपराध करने के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया है। डॉन ने आगे बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दक्षिण शीराज़ नाज़ेर ने कहा कि संदिग्ध ने अपनी बहन को सम्मान के लिए गोली से शूट किया था। आरोपित ने अपना जूर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपित ने दावा किया है कि उसकी बहन पड़ोस के एक व्यक्ति से बात करती थी जो उसे बिल्कुल भी पसंद नही था। इसलिए उसने अपनी बहन को समय हमेशा के लिए रोक दिया। 

इससे पहले पाकिस्तान से ऑनर किलिंग का मामला

बता दें कि पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश से ऑनर किलिंग की खबरें आती रही है। इससे पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपनी पसंद से शादी करने जा रही युवती की बड़ी बहन ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह मामला लाहौर से 50 किलोमीटर दूर स्थित खुशाल सिंह गांव का था।

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय ताहिरा बीबीअपने समुदाय के एक युवक से शादी करने जा रही थी। बड़ी बहन आसिया बीबी ने उसका पीछा किया और अदालत के करीब उसे गोली मार दी। ताहिरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। गोली मारने के बाद आसिया फरार हो गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।