बलोच लड़ाकों ने ली 43 पाक सैनिकों की जान, शहबाज सरकार को दे दी आखिरी वॉर्निंग
बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पिछले हफ्ते बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 13 हमले करने का दावा किया है।
-1789615435171_m.webp)
BLA ने पाकिस्तानी सरकार को दी चेतावनी (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
BLA ने बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 13 हमले किए।
संगठन ने 43 पाकिस्तानी सैनिकों और डेथ स्क्वाड सदस्यों को मारने का दावा किया।
BLA ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की वापसी तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पिछले हफ्ते बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 13 सुनियोजित हमले किए। संगठन का कहना है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार से जुड़े डेथ स्क्वाड के 43 लोगों को मार गिराया।
BLA के प्रवक्ता जियांद बलोच ने बताया कि बेसिमा, खारान, पंजगुर, चगाई, सुराब, किला अब्दुल्ला और अवारां में सड़क जाम करने और टारगेटेड हमले करने जैसे ऑपरेशन चलाए गए। इन जगहों पर पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया।
BLA ने मारे 43 पाकिस्तानी सैनिक
बलोच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पूरी तरह विद्रोह कर रही है। इस विरोध को जताने के लिए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं बलोच कई बार पाकिस्तानी सेना पर हमले भी कर चुके हैं।
बलोच लड़ाकों ने दावा किया है कि बीते एक हफ्ते में उन्होंने पाकिस्तानी सेना के जवानों पर 13 हमले किए, जिनमें पाक सेना के 43 सैनिक मारे।
बीएलए के प्रवक्ता के बयान के मुताबिक, इनके समूह ने अचानक चेकिंग करने और सैनिकों की आवाजाही रोकने के लिए बेसिमा-कपुक और क्वेटा-ताफ्टान ट्रेड रूट पर कई घंटों तक जाम लगाया।
संगठन ने दावा किया कि 13 सितंबर को किला अब्दुल्ला के सुल्तान चरक में सरकार समर्थक स्थानीय मिलिशिया पर घात लगाकर किए गए हमले में 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे, जिसके बाद सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों के साथ चार घंटे तक मुठभेड़ चली।
समूह ने यह भी दावा किया कि उसके फतेह स्क्वाड ने लासबेला में नौ सैनिकों को मार गिराया, जबकि एक अन्य ऑपरेशन में जिवानी में सेना के चार इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स को निशाना बनाया गया।
'बलूचिस्तान से पाकिस्तानी सेना को हटाओ'
संगठन ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पंजगुर में सर्विलांस इक्विपमेंट नष्ट कर दिए और अपनी इकोनॉमिक नाकेबंदी के तहत माचिल में लिथियम निकालने वाली जगह पर मशीनरी जला दी।
बीएलए ने साफ तौर पर पाक सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि जब तक पाकिस्तानी सुरक्षा बल इस इलाके से पूरी तरह हट नहीं जाते, तब तक वह सशस्त्र संघर्ष जारी रखेगा।
संगठन ने सोमवार को एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें बलोच लड़ाकों को क्वेटा-ताफ्टान हाईवे पर 14 पोस्ट पर कब्जा करते हुए दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: बलूच जनजातीय नेता के शिविर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत
