'स्टारशील्ड पर पाबंदी यूक्रेन की ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा', बोले जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि स्टारशील्ड उपग्रह प्रणाली पर लगी पाबंदी से रूसी ड्रोन को रोकने की ...और पढ़ें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की। (फाइल फोटो।)
HighLights
स्टारशील्ड पाबंदी से यूक्रेन की रूसी ड्रोन रोकने की क्षमता प्रभावित।
यूक्रेन की ऊर्जा सुरक्षा और लोगों की जान पर गंभीर खतरा।
जेलेंस्की ने पाबंदी हटाने के लिए अमेरिकी पक्ष से अपील की।
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि उनके देश की स्टारशील्ड उपग्रह संचार प्रणाली पर लगी पाबंदी से रूसी ड्रोन को रोकने की उसकी क्षमता प्रभावित हो रही है।
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा संचालित इस प्रणाली पर पाबंदी से सर्दी से पहले यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा कमजोर हो सकती है। रूस ने बीती रात आठ क्षेत्रों में ऊर्जा और रेलवे ढांचों को निशाना बनाया। ये हमले संभवत: स्टारशील्ड पर पाबंदी के चलते हुए।
'शाहेद ड्रोन को नहीं रोक पा रहे'
जेलेंस्की ने कहा कि अग्रिम मोर्चे और रूसी कब्जे वाले इलाकों के ऊपर 161 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से उड़ते समय यूक्रेनी ड्रोन का अपने संचालकों से संपर्क टूट रहा है। इससे वे रूसी शाहेद ड्रोन को रोक नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में लिखा, 'हमें उम्मीद है कि पाबंदी हटा ली जाएगी। सर्दी से पहले लोगों की जान और यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा इसी पर निर्भर है। विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति कार्यालय को अमेरिकी पक्ष और स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया गया है।'
इससे पहले शनिवार को जेलेंस्की ने सवाल उठाया था कि क्या यह समस्या तकनीकी है। ऐसा लगता है कि पाबंदियां स्पेसएक्स ने लगाई हैं, जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भरोसा दिलाया था कि स्टारशील्ड पर अमेरिकी सरकार का नियंत्रण अधिक है।
रूस के हमले जारी
जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने पिछले सप्ताह 2,300 से ज्यादा ड्रोन और 1,590 गाइडेड एरियल बम से हमले किए। इस बीच, यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र के चोरनोमोर्स्क पर रूसी हमले में छह लोग घायल हुए और ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचा।
क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह कीपर ने रविवार को टेलीग्राम पर यह जानकारी दी। रायटर के अनुसार, रूस ने काला सागर में एक यूक्रेनी कार्गो जहाज पर हमला किया और कहा कि यह जहाज यूक्रेनी सेना के लिए सामान ले जा रहा था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।