Move to Jagran APP

बच्चे के चेहरे पर इस महिला ने किए चाकू से कई वार, CCTV में कैद हुआ ये डराने वाला Video, देखिए

यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भयभीत कर रहा है। जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी का ये वीडिया बताया जा रहा है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:09 PM (IST)
बच्चे के चेहरे पर इस महिला ने किए चाकू से कई वार, CCTV में कैद हुआ ये डराने वाला Video, देखिए

तिब्लिसी, एजेंसी। इतना निर्दयी कौन हो सकता है? एक महिला का भयावह चेहरा CCTV फुटेज के जरिए सामने आया है। वीडियो में ये महिला एक तीन साल के लड़के को चाकू मारती हुई दिख रही है। इतना ही नहीं उसके बाद ये महिला साथ में चल रही एक लड़की पर भी वार करने की कोशिश करती है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भयभीत कर रहा है। जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी का ये वीडिया बताया जा रहा है।

loksabha election banner

वीडियो एक ट्विटर उपयोगकर्ता @ James44306277 द्वारा ऑनलाइन साझा किया गया था। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इसमें दो बच्चे अपने माता-पिता के साथ सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे है। तब एक महिला आती है और उनपर हमला कर देती है। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला, जो चाकू पकड़े हुए थी, बच्चे के चेहरे पर बेरहमी से वार करती हुई दिखती है। बच्चा अपनी मां के साथ घूम रहा था जब महिला ने उस पर चाकू से दो बार हमला किया।

बता दें कि महिला हमले के बाद वापस जाने से पहले फिर से बच्चे पर हमला करती है, लेकिन जब मां उसे बचा लेती है। तो वह साथ चल रही एक बच्ची के पीछे चली जाती है। हालांकि, पिता समय पर बच्ची को बचा लेता है। फुटेज में बच्ची के पिता भी महिला के पीछे भागते हुए नजर आ रहे है, लेकिन महिला पिता पर चाकू से हमला करती है। तो वे तब पीछे हट जाते है।

वीडियो ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद, लोग महिला के विचित्र व्यवहार पर क्रोधित हो रहे और समझ ही नहीं पा रहे है कि ऐसा कोई कैसे कर सकता है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मासूम बच्चों पर हमला करने वाली औरत को क्या परेशानी है? कृपया उसे खोजें और उसे जल्दी से गिरफ्तार करें!' एक दूसरे यूजर ने रोते हुए कहा, 'कोई मुझे बताए कि क्या बच्चा अब ठीक है?'

हालांकि, महिला घटनास्थल से भागने में कामयाब हुई थी, लेकिन मीडिया रिपर्ट के अनुसार उस महिला को आज सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। कथित तौर पर, बच्चों को गंभीर चोट पहुंचाने के लिए उसे 10 साल तक की सजा काटनी पड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे के नाक और गाल पर कट लगे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.