Move to Jagran APP

VIDEO: हवा में उड़ रहा था व‍िमान तभी यात्री ने खोल द‍िया इमरजेंसी गेट, आफत में पड़ी 200 यात्र‍ियों की जान

डोमेस्टिक फ्लाइट राजधानी सियोल से लगभग 240 किमी दक्षिण-पूर्व में डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। जब व‍िमान हवा में करीब 200 मीटर (650 फीट) की ऊंचाई पर था तभी इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने लीवर दबाकर इमरजेंसी गेट खोल दिया।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaPublished: Fri, 26 May 2023 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 05:26 PM (IST)
VIDEO: हवा में उड़ रहा था व‍िमान तभी यात्री ने खोल द‍िया इमरजेंसी गेट, आफत में पड़ी 200 यात्र‍ियों की जान
गेट खोलने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सियोल, ऑनलाइन डेस्‍क। साउथ कोरिया की एक फ्लाइट हवा में 650 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी, तभी एक शख्‍स ने विमान का इमरजेंसी गेट खोल द‍िया। इमरजेंसी गेट खुलते ही प्‍लेन का संतुलन ब‍िगड़ने लगा और यात्र‍ियों की हालत खराब हो गई। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, प्‍लेन को तो सुरक्षि‍त लैंड करा ल‍िया गया, लेकि‍न नौ यात्रियों की तबीयत ब‍िगड़ गई, उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसका एक वीड‍ियो भी सामने आया है। गेट खोलने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट

न्‍यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताब‍िक, एशियाना एयरलाइंस की एयरबस A321-200 में करीब 200 यात्री सवार थे। यह डोमेस्टिक फ्लाइट राजधानी सियोल से लगभग 240 किमी दक्षिण-पूर्व में डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। जब व‍िमान हवा में करीब 200 मीटर (650 फीट) की ऊंचाई पर था, तभी इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने लीवर दबाकर इमरजेंसी गेट खोल दिया।

आसमान में आफत में पड़ी जान

हवा में व‍िमान का गेट खुलते ही अफरा-तफरी मच गई। यात्री च‍िल्‍लाने लगे। एक यात्री ने इसका वीड‍ियो भी बनाया है। इस वीड‍ियो में देखा जा सकता है क‍ि व‍िमान में तेज हवा की वजह से यात्र‍ी दहशत में हैं और च‍िल्‍ला रहे हैं। कुछ लोगों को सांस लेने में भी द‍िक्‍कत हुई। प्‍लेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया क‍ि अचानक से ऐसा लगा की फ्लाइट में धमाका होने वाला है। गेट के पास बैठे यात्री बेहोश होने लगे। कुछ समझ नहीं आ रहा था। फ्लाइट में बच्चे भी थे, जो बेतहाशा रो रहे थे। लैंडिंग के बाद 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

गेट खोलने वाले यात्री को क‍िया गया ग‍िरफ्तार

हवा में फ्लाइट का दरवाजा खोलने वाले 30 साल के यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एशियाना एयरलाइंस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया क‍ि अचानक से गेट खुलने की वजह से कुछ यात्रियों को सांस लेने में कठिनाई हुई और लैंडिंग के बाद कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि इस घटना में कोई बड़ी चोट या क्षति नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.