विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान के साथ अमेरिका कब खत्म करेगा जंग? मार्को रुबियो ने तय की डेडलाइन

Published: Sat, 28 Mar 2026 10:15 AM (IST)

अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान के खिलाफ उसका सैन्य अभियान महीनों नहीं, बल्कि हफ्तों में खत्म हो जाएगा, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यह बात कही। 

HighLights

  1. अमेरिका का ईरान अभियान हफ्तों में समाप्त होने की उम्मीद।

  2. सऊदी अरब में ईरानी हमले से 12 अमेरिकी सैनिक घायल हुए।

  3. मध्य-पूर्व संघर्ष से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान के खिलाफ उसका सैन्य अभियान महीनों नहीं, बल्कि हफ्तों में खत्म हो जाएजा और वह जमीन पर सेना तैनात किए बिना ही अपने लक्ष्य हासिल कर सकता है। यह बात शुक्रवार को विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कही।

फ्रांस में जी7 देशों के अपने समकक्षों के साथ बैठकों के बाद बोलते हुए रूबियो ने कहा कि वाशिंगटन उस अभियान में तय समय पर या उससे आगे चल रहा है और उम्मीद है कि इसे सही समय पर खत्म कर लिया जाएगा। यह महीनों नहीं, बल्कि हफ्तों की बात है।

'सैनिक भी भेजे जा रहे'

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि इस क्षेत्र में कुछ सैनिक भेजे जा रहे हैं, लेकिन ऐसा राष्ट्रपति को ज्यादा से ज्यादा विकल्प और ज्यादा से ज्यादा अवसर देने के लिए किया जा रहा है, ताकि अगर कोई आपात स्थिति पैदा हो तो वे उससे निपट सकें। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पूरे मध्य-पूर्व में संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है।

अमेरिका के 12 सैनिक घायल

एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि सऊदी अरब में प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और सैन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच जंग में अब यमन की एंट्री, हूतियों ने इजरायल पर दागी मिसाइल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।