विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिण चीन सागर में डूबा वियतनामी जहाज, बचाए गए 45 लोग; 17 अब भी लापता

Published: Mon, 27 Jul 2026 01:59 AM (IST)

दक्षिण चीन सागर में शनिवार रात एक वियतनामी मालवाहक जहाज डूब गया, जिसमें सवार 45 लोगों को बचा लिया गया ...और पढ़ें

वियतनामी जहाज डूबा (एआई से बनाई गई तस्वीर)

वियतनामी जहाज डूबा (एआई से बनाई गई तस्वीर)

HighLights

  1. दक्षिण चीन सागर में वियतनामी जहाज खोई गुयेन-18 डूबा।

  2. जहाज में सवार 62 में से 45 लोगों को बचाया गया।

  3. चीन और वियतनाम 17 लापता लोगों की तलाश में।

डिजिटल डेस्क, हांगकांग। दक्षिण चीन सागर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक व्यस्त जलमार्ग पर शनिवार रात एक वियतनामी जहाज डूब गया। इसमें सवार 45 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 17 लोग लापता हैं। इन्हें बचाने के लिए चीन और वियतनाम संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

चीन के अधिकारियों ने बताया कि 62 वियतनामी नागरिकों के साथ मालवाहक जहाज खोई गुयेन-18 फिएरी क्रास रीफ के पास संकट में था। इससे दिए गए आपात संकेत को शनिवार शाम चीन के एक जहाज नानहाई जिउ-115 ने प्राप्त किया। इसके बाद 45 लोगों को बचा लिया गया।

लापता लोगों की तलाश जारी

मिली जानकारी के अनुसार चीन और वियतनाम के जहाज मिलकर लापता 17 लोगों की तलाश कर रहे हैं। वियतनामी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वियतनाम ने चीनी जहाजों की मदद से तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया है।

साथ ही चीन को मदद के लिए धन्यवाद दिया। रीफ के आस-पास का इलाका विवादित स्प्रैटली आइलैंड्स का हिस्सा है, जिसे चीन नानशा आइलैंड्स कहता है। चीन लगभग पूरे रणनीतिक जलमार्ग पर अपना अधिकार होने का दावा करता है।