वियतनाम: हनोई की दुकान में जोरदार धमाके में गई 6 लोगों की जान, 10 घायल
वियतनाम की राजधानी हनोई में एक दुकान में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

वियतनाम में खाने-पीने की दुकान में लगी आग। (फोटो AI द्वारा बनाई गई है।)
HighLights
हनोई में दुकान में हुए धमाके में 6 लोगों की मौत।
धमाके में 10 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुकिंग गैस से जुड़े धमाके की आशंका, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई के घनी आबादी वाले इलाके में एक धमाका हो गया। जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।
दुकान में हुआ धमाका
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह धमाका सुबह 8 बजे डोंग दा स्ट्रीट पर स्थित खाने-पीने की एक दुकान में हुआ। धमाके से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और आस-पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।
गैस से जुड़े धमाके की आशंका
सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह धमाका कुकिंग गैस से जुड़ा हो सकता है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि बचाव और राहत कार्य अभी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।