VIDEO: देखें Ukrainian Boeing 737 विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सोशल मीडिया पर वायरल
युक्रेन में हुए विमान हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे उस विमान हादसे का वीडियो कहा जा रहा है।
नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। ईरान की राजधानी तेहरान के पास हुए विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विमान में 70 यात्री सवार थे। विमान हादसे में सभी यात्रियों के मारे जाने की खबर है। ईरान की समाचार एजेंसी ISNA की ओर से भी ये जानकारी दी गई है। खामेनेई हवाई अड्डे के पास यात्रियों से भरा ये विमान क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान युक्रेन का था।
Ukrainian Boeing 737 जेट
Ukrainian Boeing 737 जेट एक तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बीबीसी के इरानी मामलों के जानकार अली हशम ने इस हादसे का एक वी़डियो ट्वीट किया है। रात के अंधेरे में बनाए गए इस वीडियो में विमान गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया ट्वीटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को कई बार शेयर भी किया जा चुका है।
#Breaking First footage of the Ukrainian airplane while on fire falling near #Tehran pic.twitter.com/kGxnBb7f1q — Ali Hashem علي هاشم (@alihashem_tv) January 8, 2020
दुर्घटना स्थल पर मौजूद जांच दल
इससे पहले कहा गया था कि विमान में 180 यात्री सवार थे। नागरिक उड्डयन प्रवक्ता रजा जाफरजादेह ने कहा कि तेहरान के दक्षिण-पश्चिम बाहरी इलाके में विमान दुर्घटना हुई है। घटना का पता चलने के बाद मौके पर एक जांच दल पहुंच गया है। वो वहां पर जांच कर रहा है। राष्ट्रीय विमानन विभाग की एक जांच टीम को घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत ही स्थान पर भेज दिया गया था।
खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद हुआ हादसा
बुधवार सुबह, एक यूक्रेनी बोइंग 737 जहाज पर 167 यात्रियों के साथ टेहरन के इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से तकनीकी मुद्दों के कारण उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वीडियो के से माना जाता है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और फिर आग की लपटों में फट गया। वीडियो की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। कीव हवाई अड्डे ने अभी तक दुर्घटना पर टिप्पणी नहीं की है लेकिन एक ईरानी विमानन अधिकारी ने स्पुतनिक नामक एक वेबसाइट से दुर्घटना की पुष्टि की।