Move to Jagran APP

अमेरिका-दक्षिण कोरिया नहीं करेंगे सैन्य अभ्यास, उत्तर कोरिया के साथ परमाणु वार्ता को बढ़ावा देने के लिए कदम

दोनों देशों ने विजिलेंट ऐस एयर एक्सरसाइज को स्थगित करने की सूचना को साझा किया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:20 PM (IST)
अमेरिका-दक्षिण कोरिया नहीं करेंगे सैन्य अभ्यास, उत्तर कोरिया के साथ परमाणु वार्ता को बढ़ावा देने के लिए कदम
अमेरिका-दक्षिण कोरिया नहीं करेंगे सैन्य अभ्यास, उत्तर कोरिया के साथ परमाणु वार्ता को बढ़ावा देने के लिए कदम

सिओल, एजेंसी। अमेरिका और दक्षिण कोरिया इस वर्ष भी संयुक्त सैन्य अभ्यास नहीं करेंगे। उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर चल रहे कूटनीतिक प्रयास को बढ़ावा देने के लिए यह तय किया गया है। दोनों देशों ने गत वर्ष भी इसी कारण एयर ड्रिल नहीं किया था।

loksabha election banner

हर साल दिसंबर में होता है अभ्यास

योनहाप न्यूज एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि दोनों देशों ने 'विजिलेंट ऐस एयर एक्सरसाइज' को स्थगित करने की सूचना को साझा किया है। यह हवाई सैन्य अभ्यास आमतौर पर हर साल दिसंबर में होता है। हालांकि हवाई अभ्यास स्थगित करने के संबंध में अभी एलान नहीं किया गया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रियों के बीच इस महीने होने वाली सालाना बैठक में इस संदर्भ में फैसला लिया जाएगा।

परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर अमेरिका का प्रयास

दोनों देशों ने 2015 में विजिलेंट ऐस ड्रिल की शुरआत की थी। 2017 के अभ्यास में रडार को चकमा देने में सक्षम लड़ाकू विमानों समेत 270 विमानों ने हिस्सा लिया था। परमाणु निरस्त्रीकरण का प्रयास पिछले साल शांति की राह पर आए उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर अमेरिका प्रयास कर रहा है।

ट्रंप-किम के बीच दो बार शिखर वार्ता

इस प्रयास में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के बीच दो बार शिखर वार्ता भी हो चुकी है। हालांकि इस वार्ता को लेकर कई बार गतिरोध भी आए। रद्द किए गए कई सैन्य अभ्यास अमेरिका किसी उकसावे से बचने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले कई अन्य संयुक्त सैन्य अभ्यास रद्द कर चुका है क्योंकि उत्तर कोरिया दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यासों को अपने खिलाफ युद्ध की तैयारी मानता था।                                                              


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.