संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के शीर्ष निरीक्षक ने पद से अचानक दिया इस्तीफा
संयुक्त राष्ट्र के इसके शीर्ष निरीक्षक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बर्लिन (एपी)। संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानीकर्ता का कहना है कि इसके शीर्ष निरीक्षक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान एजेंसी ईरान में चल रहे परमाणु कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दे रही थी। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने टेरो वरजोरांटा के अचानक इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। एजेंसी ने कहा कि वह गोपनीय कर्मियों के मामलों पर टिप्पणी नहीं करता है।
इस पद पर वरजोरांटा पिछले पांच साल कार्यरत थे। हाल ही में वरजोरांटा को मासिमो अपारो ने अस्थायी रूप से प्रतिस्थापित कर दिया था। मासिमो इटली का परमाणु इंजिनियर है, जो हाल ही में ईरान में एजेंसी के शीर्ष निरीक्षक थे। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2015 में हुए परमाणु समझौते को खत्म करने के फैसले के बाद लिया गया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग होने की घोषणा की थी। साथ ही ट्रंप ने आगाह किया कि जो भी ईरान की मदद करेगा उन्हें भी प्रतिबंध झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दुनिया में यह संदेश जाएगा कि अमेरिका सिर्फ धमकी ही नहीं देता है, बल्कि करके भी दिखाता है।