Move to Jagran APP

यूनेस्को मना रहा है रासायनिक तत्वों की Periodic Table का 150वां साल

रासायनिक तत्वों की Periodic Table इस साल 150 वर्ष की हो गई। UNESCO इस मौके पर वर्ष भर कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 04:56 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 04:56 PM (IST)
यूनेस्को मना रहा है रासायनिक तत्वों की Periodic Table का 150वां साल
यूनेस्को मना रहा है रासायनिक तत्वों की Periodic Table का 150वां साल

पेरिस, एपी। रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी (Periodic Table) इस साल 150 वर्ष की हो गई। संयुक्त राष्ट्र की शैक्षणिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संस्था (UNESCO) इस मौके पर वर्ष भर कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है।यूनेस्को ने इसी सिलसिले में मंगलवार को यहां 'रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी के अंतरराष्ट्रीय वर्ष' की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पा चुके दिग्गज वैज्ञानिकों के साथ रूस के विज्ञान मंत्री भी शामिल हुए।

loksabha election banner

तत्वों की आवर्त सारणी रसायन विज्ञान का अहम हिस्सा है। इस सारणी में विभिन्न तत्वों जैसे हाइड्रोजन, हीलियम, बोरोन आदि को उनकी परमाणु संख्या और विशेषताओं के आधार पर क्रमबद्ध किया गया है। पहली बार 1969 में रूसी वैज्ञानिक दिमित्री मेंडलीव ने आवर्त सारणी प्रकाशित की थी।

उसी सारणी की 150वीं वर्षगांठ पर UNESCO कई कार्यक्रमों के साथ एक ऑनलाइन प्रतियोगिता भी आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के स्कूली बच्चों की आवर्त सारणी के बारे में जानकारी का परीक्षण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.