Move to Jagran APP

UNESCO व UNICEF बोले- अफगान लड़कियों का स्कूल बंद होना शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने कहा कि अफगान लड़कियों के स्कूलों को बंद करना शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। स्कूल बंद होना लड़कियों और महिलाओं के शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 04:33 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 04:33 AM (IST)
अफगान लड़कियों का स्कूल बंद । (फोटो- एएनआइ)

काबुल, एएनआइ। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने कहा कि अफगान लड़कियों के स्कूलों को बंद करना शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यूनेस्को के महानिदेशक आंड्रे अजोले ने एक बयान में कहा कि अगर लड़कियों के स्कूल बंद रहते हैं, तो यह लड़कियों और महिलाओं के शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा।

loksabha election banner

अजोले ने कहा, 'यूनेस्को ने चेतावनी दी है कि यदि लड़कियों स्कूल नहीं जाने दिया जाता है, तो इसके अपरिवर्तनीय परिणाम होंगे। विशेष रूप से, माध्यमिक विद्यालय में लड़कियों की देरी से वापसी से उन्हें शिक्षा और जीवन में पीछे छूटने का जोखिम हो सकता है। यह शिक्षा से पूरी तरह से बाहर होने के जोखिम को बढ़ाता है और बाल विवाह का जोखिम बढ़ता है। यह लड़कों और लड़कियों के बीच सीखने की असमानताओं को और बढ़ा सकता है और अंततः उच्च शिक्षा और जीवन के अवसरों तक लड़कियों की पहुंच में बाधा उत्पन्न कर सकता है।'

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यूनेस्को और यूनिसेफ दोनों ने कहा कि अफगानिस्तान ने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से लड़कियों की शिक्षा में महत्वपूर्ण लाभ अर्जित किया है और उन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए। अजोले ने कहा कि शिक्षित लड़के और लड़कियां अफगानिस्तान के भविष्य को आकार देंगे और उन्हें शिक्षा के अधिकारों का समान रूप से लाभ उठाना चाहिए।

इस बीच यूनिसेफ ने भी अफगान लड़कियों की शिक्षा पर अपनी चिंता व्यक्त की है। स्कूलों के धीरे-धीरे फिर से खुलने का स्वागत करते हुए यूनिसेफ प्रमुख हेनरीटा फोर ने एक बयान में कहा कि हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि इस समय कई लड़कियों को वापस जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। फोर ने कहा कि लड़कियों को पीछे नहीं रहना चाहिए और उन्होंने समस्या का समाधान करने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.