त्रिपोली: अस्पताल के पास रॉकेट हमला, UN ने की निंदा
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) संघ ने त्रिपोली के एक अस्पताल में रॉकेट हमले की निंदा की। लीबिया इस वक्त कोरोना वायरस से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है।
त्रिपोली, एएनआइ। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) संघ ने त्रिपोली के एक अस्पताल में रॉकेट हमले की निंदा की। लीबिया इस वक्त कोरोना वायरस से निपटने के संघर्ष कर रहा है। ऐसे समय में अल खदरा जनरल अस्पताल के मैदान में कई प्रोजेक्टाइल दागी गई। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, लीबिया की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के कब्जे वाले क्षेत्र में छह लोग घायल हो गए हैं।
इस वक्त लीबिया भी कोरोना वायरस का सामना कर रहा है। यहां पर 17 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि इस लीबिया के अलावा कई देश इस वायरस का सामना करना कर रही है। कम से कम 200 से ज्यादा देशों में यह वायरस बुरी तरह पहुंच चुका है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी देश इस वयारस की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इंसान से इंसान में फैलने वाले इस वायरस के चलते सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
इस महामारी के चलते ज्यादातर देशों में लॉकडाउन भी लगाया हुआ है। इस वक्त भारत भी इस वायरस का सामना कर रहा है। भारत में कोरोना से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस वायरस की रोकथाम के लिए सभी देश अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी इस वायरस का सामना कर रहा है। यहां पर 3 लाख से भी ज्यादा संक्रमित केस सामने आए हैं। अगर वैश्विक स्तर पर बात करें तो अबतक 11 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं वहीं 50 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके है।
इस बीमारी के चलते इटली और स्पेन भी बुरी तरह प्रभावित है। यहां पर भी प्रत्येक दिन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए सिवाय एहतियात बरतने के अलावा दूसरा विकल्प अभी तक नहीं मौजूद है।