विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: ''रूस से युद्ध जीतने के बाद यूरोपीय संघ का सदस्य होगा यूक्रेन'', जेलेंस्की का बयान

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 09 Feb 2023 06:01 PM (IST)

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि रूस से युद्ध जीतने के बाद यूक्रेन यूरोपीय संघ में ...और पढ़ें

''रूस से युद्ध जीतने के बाद यूरोपीय संघ का सदस्य होगा यूक्रेन''
''रूस से युद्ध जीतने के बाद यूरोपीय संघ का सदस्य होगा यूक्रेन''

कीव, रायटर्स। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि रूस से युद्ध जीतने के बाद यूक्रेन यूरोपीय संघ में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि हम युद्ध जीतने के बाद यूरोपीय संघ में शामिल हो जाएंगे। जेलेंस्की ने कहा, 'हम यूरोपीय संघ से निकटता बढ़ा रहे हैं।' 

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध जीत रहा है और हम यूरोपीय संघ के सदस्य होंगे।

यूरोपीय संघ में शामिल होने की प्रक्रिया में यूक्रेन

बता दें कि यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए यूक्रेन पिछले साल ही उम्मीदवार बन गया था, लेकिन इस 27 देशों के संघ में शामिल होने की प्रक्रिया में समय लगता है। इसलिए, यूक्रेन अभी यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं बन पाया है। जेलेंस्की ने कहा कि कीव और उसके यूरोपीय संघ के साझेदार रूस के आक्रमण के खिलाफ खुद का बचाव कर रहे हैं।

जेलेंस्की ने सहयोगियों को दिया धन्यवाद

जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा, 'यूरोप, हम इस आधुनिक दुनिया की सबसे बड़ी यूरोपीय विरोधी ताकत के खिलाफ खुद का बचाव कर रहे हैं। हम यूक्रेनी युद्ध के मैदान में आपके साथ हैं।' इसके साथ ही वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन के सहयोगियों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने पिछले साल शुरू हुए युद्ध के बाद से यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता प्रदान की है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को होने वाला है एक साल

जेलेंस्की ने कहा, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जो यूक्रेन को आवश्यक चीजों के साथ मदद करते हैं। हथियार और गोला-बारूद, ऊर्जा उपकरण और ईंधन, हजारों चीजें, जिन्हें हम इस युद्ध के दौरान नहीं बना सकते हैं।' बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले साल (2022) में 24 फरवरी को शुरू हुआ था। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को एक वर्ष होने को है। युद्ध के दौरान, यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: कम खर्च, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और फंडिंग में आसानी से सिर्फ 7.8 साल में यूनिकॉर्न बन रहे देसी स्टॉर्टअप

यह भी पढ़ें: Fact Check : छत्तीसगढ़ के मां चंडी देवी में सैकड़ों साल से चढ़ाई जा रही है चादर, फर्जी है वायरल पोस्‍ट का दावा