Move to Jagran APP

भीषण लड़ाई के बीच बाखमुट में आगे बढ़ी रूसी सेना, जासूसी के आरोप में मास्को ने अमेरिकी पत्रकार को किया गिरफ्तार

यूक्रेन ने बखमुत शहर में रूस की बढ़त को नाकाम करने की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन ने कहा की बखमुत में रूस ने बढ़त बना ली थी लेकिन इसके लिए रूस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। फाइल फोटो।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaPublished: Thu, 30 Mar 2023 10:36 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 10:36 PM (IST)
भीषण लड़ाई के बीच बाखमुट में आगे बढ़ी रूसी सेना, जासूसी के आरोप में मास्को ने अमेरिकी पत्रकार को किया गिरफ्तार
बखमुत पर रूसी बढ़त के बाद जवाबी कार्रवाई की तैयारी में यूक्रेन। फाइल फोटो।

कीव, रायटर। यूक्रेन ने माना है कि बाखमुट में रूसी सेना ने बढ़त बनाई है। पूर्वी यूक्रेन के इस शहर पर कब्जे के लिए रूसी सेना सात महीने से हमले कर रही है। कई हफ्तों से बाखमुट को तीन तरफ से घेरकर हमले हो रहे हैं, जबकि यूक्रेनी सेना रूस के कब्जे वाले मेलिटोपोल शहर पर हमले कर रही है।

loksabha election banner

अमेरिका के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान जारी रखेगा रूस

इस बीच रूस ने मिसाइल परीक्षण के संबंध में अमेरिका के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान जारी रखने की बात कही है। रूस ने इसी सप्ताह इस संबंध में हुआ समझौता तोड़ने की बात कही थी। यूक्रेन ने कहा है कि बाखमुट के मोर्चे पर रूसी सेना जान-माल के भारी नुकसान के बाद आगे बढ़ पा रही है लेकिन वह अभी भी शहर पर कब्जे से दूर है।

रूस ने अमेरिकी पत्रकार को किया गिरफ्तार

इस बीच मास्को में रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने वाल स्ट्रीट जर्नल अखबार के अमेरिकी रिपोर्टर इवान जेरश्कोविच को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी पत्रकार पर रूस की जासूसी का आरोप है। वाल स्ट्रीट जर्नल ने रूस के आरोप को गलत बताया है। इस मसले पर पैदा तनाव के बीच अमेरिकी सरकार ने रूस में मौजूद अपने नागरिकों को वहां से तत्काल निकलने के लिए कहा है। इससे पहले अमेरिका ने फरवरी में अपने नागरिकों को रूस न जाने की सलाह दी थी।

रूसी हमले में आई गिरावट

यूक्रेन की सेना द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले चार सप्ताह के दौरान अग्रिम पंक्ति पर रूसी हमलों की संख्या में कमी आई है और यह चार सप्ताह में करीब आधी हो गई है। रूसी हमले में यूक्रेन के कई शहर को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण लाखों शरणार्थि एक जगह से दूसरे जगह पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.